Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में रजत दलाल (Rajat Dalal) ट्रॉफी के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। वो इस गेम में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। रजत शो में ट्रॉफी के मजबूत दावेदार लग रहे हैं। जब भी वो नॉमिनेट होते हैं तो दर्शक रजत को भर-भरकर वोट्स देकर बचा लेते हैं। लेकिन उनकी जीत के रास्ते में उनके खुद के कांड आगे आ सकते हैं। रजत से 5 ऐसी गलतियां हुई हैं जो उन्हें फिनाले में भारी पड़ सकती हैं।
दोगलापन
बिग बॉस में रजत को दोगला, पलटू और यू टर्न जैसे नाम मिले हैं। वो आज किसी की साइड पर हैं, तो कल किसी और साइड पर चले जाते हैं। वीकेंड का वार पर खुद सलामन खान (Salman Khan) ने रजत को सलाह दी है कि अब उन्हें एक साइड चुन लेनी चाहिए। अगर वो यूं ही पलटी मारते रहे तो मुसीबत में आ जाएंगे।
अग्रेशन
रजत दलाल में एक कमी है और वो है उनका अग्रेशन। इस शो में भी और बाहर भी रजत अपने गुस्से को लेकर बेहद बदनाम हैं। बाहर का मुद्दा जब भी उठता है तो रजत की इमेज खराब हो जाती है। वहीं, जब भी घर में किसी लड़ाई के दौरान रजत अपना आपा खोते हैं तो उनके बेघर होने का खतरा बढ़ जाता है। फराह खान से भी रजत को इस मामले में चेतावनी मिल चुकी है।
चुगली की लत
रजत दलाल किसी के सगे नहीं हैं और सबके पास जा जाकर चुगलियां करते हैं। अक्सर उनके क्लिप भी बिग बॉस घरवालों को दिखाकर रजत का गेम खराब कर देते हैं। ऐसे में अगर वो चुगली करना बंद नहीं करते, तो वो नॉमिनेशन के दौरान सभी के निशाने पर आ सकते हैं। इस वक्त नॉमिनेट होना बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
कमजोर टीम
रजत दलाल के बिग बॉस में दोस्त नहीं हैं। वो बस समीकरण के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। रजत दलाल की टीम इतनी कमजोर रही है कि वो लोग आपस में ही एक बात पर सहमत नहीं होते। इसका खामियाजा रजत को भुगतना पड़ता है। अब तो एक-एक करके रजत की टीम के लगभग सभी लोग शो से आउट हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 2024 में किन सेलेब्स को मिली जानलेवा धमकियां? कुछ पर तो हुआ हमला
बैकग्राउंड
रजत दलाल पर कई केस चल रहे हैं और इस बात का जिक्र शो में अक्सर होता है। कभी हंसी-मजाक तो कभी लड़ाई-झगड़ों में रजत के पुराने केस लोगों को याद दिलाए जाते हैं। ऐसे में रजत की इमेज तो बिगड़ती ही है, साथ ही मेकर्स पर भी एक प्रेशर आ सकता है कि ऐसे कंटेस्टेंट्स को जिताकर वो समाज के सामने कोई गलत उदाहरण न सेट कर दें।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines