Bigg Boss Hate List: बिग बॉस पिछले कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो का 18वां सीजन चल रहा है, जिसमें इन दिनों काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। सलमान खान के इस शो के साथ हमेशा एक विवाद जुड़ता आया है कि बिग बॉस बायस्ड हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स के लिए उनकी बॉयसनेस साफतौर पर देखने को मिलती रही है, जबकि हर सीजन में कोई न कोई ऐसा कंटेस्टेंट रहा है, जिसने उनकी हेट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। ‘बिग बॉस 18’ की बात करें तो रजत दलाल इन दिनों घरवालों के साथ-साथ बिग बॉस के निशाने पर भी हैं। पिछले कुछ एपिसोड में लगातार देखा जा रहा है कि बिग बॉस रजत पर कटाक्ष करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं।
आपको बता दें कि बिग बॉस का यह हेट सिर्फ ‘बिग बॉस 18‘ में देखने को नहीं मिल रहा है। इससे पहले भी कई सीजन आए हैं, जिसमें कोई न कोई कंटेस्टेंट बिग बॉस के निशाने पर रहा है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ नाम बताएंगे जिन्हें शो के दौरान साफतौर पर टारगेट किया गया। कुछ को प्लान के चलते शो से बाहर तक कर दिया गया।
रजत दलाल
बिग बॉस 18 में नजर आ रहे रजत दलाल TRP की लिस्ट में भले ही टॉप 5 में शामिल हों और फैंस के फेवरेट बन चुके हों लेकिन घरवालों के निशाने पर वह लगातार बने हुए हैं। यही नहीं रजत इन दिनों बिग बॉस के निशाने पर भी आ चुके हैं। शो में उन्हें गीदड़ भभकी देने वाले का टैग खुद बिग बॉस ने दे डाला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: नॉमिनेट होते ही बौखलाईं सारा खान ने दिखाया ‘तांडव’, विवियन- ईशा पर फेंकी चीजें
लवकेश कटारिया
बिग बॉस ओटीटी 3 में फेमस यूट्यूबर लवकेश कटारिया आए थे, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शो के कुछ एपिसोड्स आने के बाद ही फैंस ने लवकेश को विनर बताना शुरू कर दिया था। शो में उनकी जर्नी भी काफी अच्छी रही थी। हालांकि घरवालों के वोट्स के आधार पर लवकेश को फिनाले से पहले बाहर कर दिया गया था। उनके इविक्शन से नाखुश फैंस का कहना था कि मेकर्स ने जानबूझकर लवकेश कटारिया को बाहर किया था।
विशाल पांडे
लवकेश कटारिया की तरह ही विशाल पांडे भी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा रहे थे। शो में उन्होंने यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक पर एक कमेंट किया था, जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। अरमान ने विशाल को थप्पड़ तक मार दिया था लेकिन बिग बॉस ने अरमान मलिक को बेघर नहीं किया। कुछ हफ्ते बाद मेकर्स ने वीकेंड का वार से कई दिन पहले ही विशाल पांडे के इविक्शन की पोस्ट डाल दी थी और फिर तुरंत हुआ दी थी। उनका इविक्शन भी बिग बॉस की प्लानिंग का हिस्सा बताया गया था।
अनुराग डोभाल
बिग बॉस 17 में व्लॉगर अनुराग डोभाल उर्फ राइडर बतौर कंटेस्टेंट आए थे। शो की शुरुआत से बिग बॉस और अनुराग डोभाल के बीच तू तू-मैं मैं देखने को मिली थी। दरअसल, कई मौकों पर बिग बॉस ने अनुराग की गेम पर सवाल उठाए थे। कुछ हफ्ते बाद घरवालों के वोटों के आधार पर अनुराग को एलिमिनेट कर दिया गया था।
करणवीर बोहरा
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। शो के दौरान एक्टर को कई बार टारगेट करते हुए देखा गया था जिसके बाद फैंस ने मेकर्स पर करणवीर को टारगेट करने का आरोप लगाया लगाया था। यहां तक करणवीर की पत्नी तीजे ने मेकर्स के खिलाफ ओपन लेटर तक लिखा था।
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
21 mins ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 hr agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
2 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
14 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
16 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
16 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines