हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 की ट्रॉफी हारकर भी Rajat Dalal ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, बिग बॉस के विनर को भी छोड़ा पीछे

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Instgaram LIVE: बिग बॉस 18 के बाद रजत दलाल ने इंस्टाग्राम पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Rajat Dalal Instgaram LIVE

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Instgaram LIVE: बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा की जीत के बाद विवियन डीसेना और रजत दलाल के फैंस को बड़ा झटका लगा था। हालांकि विवियन और रजत, दोनों ने ही करणवीर को बधाई दी और उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू में अपने गेम को लेकर भी बात की। अब रजत दलाल ने बाहर आकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। जी हां, रजत दलाल ने इंस्टाग्राम लाइव पर कमाल कर दिया है और बड़े-बड़े सेलेब्स को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसमें बिग बॉस के विनर का नाम भी शामिल है। चलिए आपको बताते हैं रजत दलाल ने क्या कमाल कर दिखाया है।

रजत के लाइव को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

दरअसल सोमवार को रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर आकर एक लाइव सेशन किया, जैसा कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद हर कंटेस्टेंट करता है। रजत दलाल के इंस्टाग्राम लाइव पर करीब 3,40,000 लोगों ने देखा। इतने सारे फैंस रजत दलाल को सुनने के लिए आए और इसी के चलते उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। रजत दलाल के इस शानदार रिकॉर्ड ने काफी लोगों को पीछे छोड़ दिया है।

मुनव्वर फारूकी को भी छोड़ा पीछे

गौरतलब है बिग बॉस 17 के विनर रहे मुनव्वर फारूकी को भी इस मामले में रजत ने पीछे छोड़ दिया है। जहां बिग बॉस के बाद मुनव्वर के लाइव पर 340,000 लोग आए थे वहीं रजत के लाइव पर 343,000 लोग आए। इस मामले में अभी भी सबसे ज्यादा फैंस होने का रिकॉर्ड एल्विश यादव के ही नाम है। उनके इंस्टाग्राम लाइव पर 595,000 लोग आए थे जबकि दूसरे नंबर पर 541,000 लोगों के साथ एमसी स्टैन का नाम है। 371,000 लोगों के साथ अभिषेक मल्हान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 34 की उम्र में रहस्यमयी मौत, इंजीनियरिंग छोड़ बना हीरो,गर्लफ्रेंड संग बनाया ‘पवित्र रिश्ता’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola