Rajat Dalal Get Emotional:बिग बॉस 18 का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। बीते दिन फैमिली वीक में कुछ सदस्यों के परिवार वाले उनसे मिलने के लिए आए थे। अपकमिंग एपिसोड में रजत दलाल, करणवीर मेहरा, चुम दरांग और अन्य सदस्यों की फैमिली उनसे मिलने के लिए आएगी। शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें रजत दलाल अपनी मां की गोद में फूट फूटकर रोते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान रजत अपने पास्ट को याद करते हुए काफी इमोशनल हो जाते हैं। यह देख फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं।
मां की गोद में रोए रजत दलाल
बिग बॉस 18 के फैन पेज ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में जैसे ही रजत दलाल की मां घर में एंट्री लेती हैं तो रजत की आंखों में पानी आ जाता है। रजत की मां ‘गुल्लू’ कहते हुए रजत को गले से लगा लेती हैं। यह इमोशनल सीन देखकर घरवाले भी इमोशनल हो जाते हैं। इसके अलावा जो दूसरा क्लिप सामने आया है, उसमें रजत अपनी मां की गोद में लेटे हुए हैं और काफी रोते दिखे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा पर फिर 3 बड़े इल्जाम, चाहत के बाद कशिश की मां हुईं फायर
किस बात का रजत को दर्द?
क्लिप के मुताबिक, रजत दलाल अपनी मां से रोते हुए कहते हैं, ‘कई साल से साबित करते हुए आ रहा हूं कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। कोई नहीं मानता। कितना खुद को साबित करूं। आते थे, गाड़ी में बैठाते थे और ले जाते थे।’ इस पर उनकी मां कहती हैं, ‘तेरा मन गवाही दे रहा है ना..बस।’ रजत आगे कहते हैं, ‘पहले भी रात में नींद नहीं आती थी, अब और नहीं आती है। मुझे पुरानी चीजें खाती रहती हैं।’
रजत रोते हुए कहते हैं, ‘कभी कभी मन करता है कि गलत रास्ते पर ही निकल जाऊं। अगर परिवार नहीं होता ना..मैं आज कहीं और ही होता।’ यह कहते ही रजत सिसक-सिसक कर रोना शुरू कर देते हैं। वहीं उनकी मां उन्हें काफी संभालने की कोशिश करती हैं। यह इमोशनल सीन देख फैंस की आंखें भी नम हो रही हैं। वह रजत को स्ट्रांग रहने की सलाह दे रहे हैं।
लग चुकी हैं कई क्रिमिनल धाराएं
गौरतलब है कि बिग बॉस 18 में आने से पहले रजत दलाल पर किडनैपिंग से लेकर धमकाने तक कई क्रिमिनल मामलों में धाराएं लग चुकी हैं। इसका जिक्र शो में कई बार हो चुका है। खुद रजत भी कह चुके हैं कि वह जेल की सजा भी काट चुके हैं। अब यही पास्ट को याद करते हुए रजत काफी इमोशनल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
6 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
7 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
12 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
12 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
12 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
13 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
15 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
23 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines