Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में जल्द ही एक नया ट्विस्ट आने वाला है। अब रिश्ते एक बार फिर बदलेंगे और दोस्त-दुश्मन बनेंगे। कुछ लोगों को रियलिटी चेक वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) दे चुके हैं, तो कुछ लोगों को सच का सामना उनके घरवाले करवाएंगे। अब जल्द ही शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे बात करने आ रहे हैं। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से मिलने उनकी पत्नी नूरन अली (Nouran Aly) आएंगी और वो विवियन को घरवालों की सच्चाई बताएंगी। वहीं, रजत दलाल (Rajat Dalal) भी इस एपिसोड में भावुक होने वाले हैं।
रजत दलाल नेशनल टीवी पर हुए इमोशनल
अब जो प्रोमो सामने आया है उसमें रजत दलाल को रोते हुए देखा जा सकता है। रजत दलाल का एक अलग ही रूप अब शो में देखने को मिलेगा। वो अभी तक शो में एक गुस्से वाले कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए हैं, जो झगड़ा करते हैं और किसी से नहीं डरते। वक्त आने पर रजत दलाल किसी को भी धोखा दे सकते हैं और किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अब रजत का एक बेहद सॉफ्ट और इमोशनल साइड भी सामने आने वाला है। दरअसल, अब बिग बॉस में रजत दलाल की मम्मी आएंगी।
लड़खड़ाए रजत दलाल के शब्द
रजत पहले अपनी मम्मी को देखकर खूब मुस्कुराते हैं और उन्हें नमस्ते करते हैं। इसके बाद रजत दलाल की मम्मी कहती हैं, ‘तेरा प्यार मुझे खींच ही लाया और गुल्लू कैसा है? सब ठीक है? मन लग रहा है घर में? बोलो।’ ये सुनते ही रजत दलाल बेहद इमोशनल हो जाते हैं और उनके मुंह से शब्द ही नहीं निकलते। रजत बोलने की कोशिश करते हैं और उनकी आवाज में दर्द साफ सुनाई देता है। वो अपनी मां को कहते हैं ‘इतना टाइम कभी हुआ नहीं ना कि बात नहीं की हमने। हमारी किसी की फोटो भी नहीं लाया ना।’ इसके बाद उनकी मम्मी उन्हें घरवालों की सच्चाई बताती हैं।
यह भी पढ़ें: Aly Goni ने किया Eisha Singh और Avinash Mishra का पर्दाफाश, कौन है उनकी नजर में Bigg Boss 18 का विनर?
रजत को मां ने दिखाया दिग्विजय का असली चेहरा
रजत दलाल की मम्मी उन्हें बोलती हैं, ‘मैं तुम्हें यहां समझाने आई हूं कि कुछ बंदे हैं इस घर में, उनसे थोड़ा सा सतर्क रहना है, जो पीठ पीछे तेरी बातें करते हैं। दिग्विजय आया तू बहुत खुश था बेटा। आप उसे भाई की तरह देखते हो और देखते भी रहोगे। वो जैसे बोलता है कि ये घर से दूर रहता है और इसके घर कोई आए तो उसके मम्मी-पापा को ये होता है, वो होता है। तो दिग्विजय ऐसी बनावटी बातें करता है, जो उसे नहीं करनी चाहिए।’ रजत दलाल को उनकी मम्मी दिग्विजय का असली चेहरा दिखाएंगी और इसके बाद रजत का क्या रिएक्शन होगा ये देखना मजेदार होगा।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
5 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
5 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
7 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
7 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
9 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
10 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
18 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines