हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18: इन 5 कंटेस्टेंट की पीठ में Rajat Dalal ने घोंपा छुरा, पल में तोला तो पल में माशा

Rajat Dalal Cheated These 5 Contestants: ‘बिग बॉस 18’ में रजत दलाल ऐसे कंटेस्टेंट रहे हैं जिन्होंने कभी ना कभी हर किसी की पीठ में छूरा घोंपा है। चलिए आपको बताते हैं वो 5 कंटेस्टेंट जिनके साथ रजत ने कभी ना कभी दुश्मनी मोल ले ली है।

विज्ञापन
बिग बॉस 18

Rajat Dalal Cheated These 5 Contestants: ‘बिग बॉस 18’ में कंटेस्टेंट्स की गेम अब खुलकर सामने आने लगी है। जैसे-जैसे गेम का फिनाले नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे अब शो में लड़ाई और भी क्लोज होती जा रही है। शो में वैसे तो कोई ना कोई किसी ना किसी वक्त पर एक दूसरे के पीठ में खजंर घोंपता ही है लेकिन इस सीजन एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो एक पल में तोला तो दूसरे पल में माशा हो जाते हैं। जी हां अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं रजत दलाल की, जिन्होंने अब तक खेल में हर किसी को अपने लपेटे में जरूर लिया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन है वो 5 कंटेस्टेंट्स जिनको कभी ना कभी रजत ने धोखा दिया है।

ईशा सिंह 

सबसे पहले इस लिस्ट में नाम आता है ईशा सिंह का जिन्होंने रजत दलाल के हाथों धोखा खाया है। सीजन के शुरुआती दिनों में रजत दलाल ईशा सिंह को अपनी बहन कहते थे। उन्होंने ईशा के साथ एक बॉन्ड बना लिया था लेकिन फिर एक मौका आया जब ईशा को ही सबसे पहले घर भेजने का प्लान बनाते हुए रजत नजर आए। करणवीर से बात करते हुए रजत ने दूसरे ग्रुप से ईशा को ही सबसे पहले आउट करने की बात कही।

करणवीर मेहरा 

रजत दलाल पहले करणवीर मेहरा के ग्रुप में ही थे लेकिन फिर उनके शिल्पा शिरोडकर के साथ कुछ मतभेद हुआ जिसके बाद रजत ने करणवीर को भी अपना निशाना बना लिया। रजत ने गेम में करणवीर को भी टारगेट करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

दिग्विजय राठी

दिग्विजय के टाइम गॉड बनते ही रजत ने अपना रुख ऐसे पलटा है जैसे वो दिग्विजय के कभी दोस्त रहे ही ना हो। उन्होंने दिग्विजय को भी अब एक साइड कर दिया है और अपनी गेम उनके खिलाफ भी खुलकर खेल रहे हैं।

चाहत पांडे 

चाहते पांडे के साथ रजत दलाल हमेशा से एक बेहद ही प्यारा बॉन्ड शेयर करती थीं। दोनों के बीच खट्टा-मीठा बॉन्ड रहा है। लेकिन हाल ही में शो में हुए ‘टाइम गॉड’ को लेकर एक टास्क में रजत ने सबसे पहले चाहत पांडे को ही गेम से आउट कर दिया।

विज्ञापन

एडिन रोज

रजत दलाल का सबसे ताजा शिकार गेम में एडिन रोज बनी हैं। उन्होंने टाइम गॉड के टास्क से पहले एडिन से सपोर्ट करने का वादा किया लेकिन फिर टास्क में वो विवियन का ईशा का सपोर्ट करते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें: तलाक के बाद अब तक सिंगल हैं ये 5 हसीनाएं, एक्स पति बसा चुके घर, Malaika Arora का नाम टॉप पर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola