Bigg Boss 18: टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस इस बार अपने 18वें सीजन के साथ ऑन एयर हुआ है। शो में इस बार 18 कंटेस्टेंट हैं और 18 कंटेस्टेंट के तौर पर गधराज हैं। शो में पहले हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हो चुका है और अब वीकेंड के वार में कौन घर से बाहर जाएगा, ये देखने वाली बात होगी। हालांकि अगर इस वक्त शो के माहौल की बात करें, तो ये तगड़ा गरमाया हुआ है क्योंकि बात ‘विलेन’ और ‘हीरोइन’ पर आ गई है, तो जाहिर है कि बवाल तो होना है।
रजत और चाहत में बहस
दरअसल, बिग बॉस में कुछ कंटेस्टेंट के बीच मामला गरम ही नजर आ रहा है। हाल ही में शो में दिखाया गया कि रजत दलाल और चाहत पांडे में बहस हो गई। ये बहस अपने पूरे चरम तक गई और घरवालों ने चाहत को जिम्मेदार ठहराया। हुआ ये था कि शो में सब बैठे थे और बातों-बातों में चाहत ने रजत के ऊपर अनार फेंक दिया था, जिस पर रजत ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि खान है इसे मत फेंको, लेकिन चाहत ने फिर से रिपीट किया और तब दोनों की बहस हो गई।
रजत का फूटा गुस्सा
रजत कहते हैं कि ये गलत तरीका है और ऐसा करना ठीक नहीं है। इस तरह फेंककर खाने का अपमान नहीं कर सकते और हंसकर इसे कवर-अप करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद रजत बाकी घरवालों को बताते हैं कि चाहत ने ऐसा किया और तभी वहां शहजादा आ जाते हैं। हालांकि रजत वहां से चले जाते हैं।
चाहत ने किया खाने का अपमान- घरवाले
इसके बाद रजत बिग बॉस से कहते हैं कि आप देख रहे हैं कि मुझे सेब भी लग चुका है और अनार भी लग चुका है। फिर वो कहते हैं कि अगर मैं मारूंगा तो दिक्कत होगी। इस पर चाहत कहती हैं कि आप मारो। इसके बाद घरवाले इसके बारे में बात करते हैं और चाहत की गलती बताते हैं।
विवियन ने कहा- विलेन और हीरोइन
इसके बाद कहानी में एंट्री होती है विवियन की और वो कहते हैं कि जहां से तुम आती हो, वहां ऐसे ही एक-दूसरे पर खाना फेंकते हैं। इसके बाद रजत का गुस्सा बढ़ जाता है और वो कहते हैं कि ये कोई तरीका होता है क्या? लड़की का कॉर्ड खेलते-खेलते। मैं बस इतना कह रहा हूं कि अपनी गलती मान लो बात खत्म। इसके बाद विवियन कहते हैं कि पहली बार ऐसी हीरोइन देखी है, जो हीरोइन और विलेन का रोल साथ में कर रही है।
यह भी पढ़ें- Hardik Pandya ने अकेले सेलिब्रेट किया बर्थडे! बेटे की भी नहीं दिखीं झलक, पोस्ट में बयां किया दर्द
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
28 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines