हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में Rajat Dalal से बड़ी चूक, जिसे किया सेफ वही नॉमिनेट

Rajat Dalal In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में बीते दिन नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें टाइम गॉड रजत दली से बड़ी चूक हो गई। जिस कंटेस्टेंट को वह सेफ करना चाहते थे, वही नॉमिनेट हो गया।

विज्ञापन
Rajat Dalal.

Rajat Dalal In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 दिन पर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। कुछ कंटेस्टेंट्स भेड़चाल में चलकर अपने आप को नॉमिनेशन से सेफ करने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ कंटेस्टेंट अकेले दम पर गेम खेलने का दावा कर रहे हैं। साथ ही साथ एक-दूसरे को नॉमिनेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच घर में हुआ नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प रहा। दरअसल, रजत दलाल, जो इस वक्त घर के टाइम गॉड बने हुए हैं, वह खुद टास्क के दौरान बड़ी चूक कर बैठे। जिस दिग्विजय सिंह राठी को उन्होंने रिस्क लेकर पिछले नॉमिनेशन से सेफ किया था, इस हफ्ते वह उन्हें बचा नहीं पाए।

नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने निकाली भड़ास

बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें घरवालों ने एक-दूसरे को नॉमिनेट करते हुए अपने दिल की भड़ास निकाली। हालांकि नॉमिनेशन की पूरी कमान घर के टाइम गॉड रजत दलाल को सौंपी गई। उन्हें पावर दी गई कि वह घरवालों को अपने हिसाब से मौका देंगे कि वह किसे-किसे नॉमिनेट करना चाहते हैं। किस कंटेस्टेंट को कितनी बार मौका दिया जाएगा यह सिर्फ और सिर्फ रजत को डिसाइड करना था।

टास्क के दौरान घर में खाने के 5 आइटम आए। रजत ने अपने-अपने हिसाब से घरवालों से वह आइटम खाने शुरू किए। जब विवियन डीसेना का नंबर आया तो रजत ने उनके हाथ से एक भी खाने का आइटम नहीं खाया। इसी के साथ उनसे नॉमिनेशन की राइट भी छीन लिए। रजत ने कशिश को 3 नॉमिनेशन राइट दिए, जबकि चुम दरांग को 2 राइट दिए। इस तरह उन्होंने अन्य कंटेस्टेंट्स को भी अपने-अपने हिसाब से नॉमिनेट करने के राइट्स दिए गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: तीनों ने एंट्री करते ही चुने पसंदीदा लड़के, बदल गया घर का माहौल

रजत दलाल से टास्क में हो गई बड़ी चूक

टास्क के दौरान टाइम गॉड रजत दलाल से एक बड़ी चूक हो गई। दरअसल, जब अविनाश मिश्रा का नंबर आया तो उनके हाथ से रजत ने पांच खाने के आइटम खाए। इस तरह अविनाश को नॉमिनेट करने के 5 नॉमिनेशन राइट दिए गए। अविनाश ने दिग्विजय सिंह राठी को नॉमिनेट कर दिया। इसके अलावा एलिस कौशिक, शिल्पा शिरोडकर और तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी दिग्विजय को नॉमिनेट कर दिया। इस तरह रजत दलाल की कैलकुलेशन फेल हो गई और दिग्विजय को इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट होना पड़ा।

विज्ञापन

कुल 7 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेट

बता दें कि नॉमिनेशन टास्क के दौरान रजत दलाल की कैलकुलेशन को लेकर खुद बिग बॉस ने भी उनका मजाक उड़ाया। इस तरह घर से बेघर होने के लिए 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें दिग्विजय राठी, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर, करणवीर मेहरा, एलिस कौशिक और चाहत पांडे शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola