Bigg Boss 18 BB King Contest: बिग बॉस 18 का विजेता 19 जनवरी को मिल जाएगा। शो का विनर आखिर कौन होगा, हर कोई यही कयास लगा रहा है। इससे पहले फिनाले वीक में बीबी किंग के कॉन्टेस्ट को कौन जीता है, ये भी पता चल चुका है। इस बार ना तो शो के लाडले को ये खिताब मिला है और ना ही करणवीर मेहरा। चलिए आपको बताते हैं फिनाले से महज 4 दिन पहले कौन बना है फिनाले वीक का किंग।
रजत दलाल बन गए बीबी किंग
रजत दलाल ने बीबी किंग के खिताब को अपने नाम कर लिया है। बीबी किंग के कॉन्टेस्ट को उन्होंने जीतकर करणवीर मेहरा को पछाड़ दिया है। पिछले हफ्ते जहां करणवीर मेहरा ने ये टैग हासिल किया था, वहीं इस बार रजत दलाल बन गए हैं किंग। शो के लाडले विवियन डीसेना तो काफी पीछे रह गए हैं। हालांकि शो की ट्रॉफी कौन जीतेगा, ये अब भी सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।
शिल्पा शिरोडकर का सफर हुआ खत्म!
फिनाले से पहले मिड वीक एविक्शन देखने को मिला और शिल्पा शिरोडकर को घर से बेघर कर दिया गया। शिल्पा को सबसे ज्यादा कम वोट्स मिले थे और उनका एविक्शन पहले से ही तय माना जा रहा था। शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं जिसमें करणवीर मेहरा, रजत दलाल, चुम दरांग, ईशा सिंह, अविनाश और विवियन का नाम शामिल है। इन्हीं में से कोई एक बिग बॉस का विजेता बन जाएगा।
मीडिया ने कंटेस्टेंट्स को दिया रिएलिटी चेक
इससे पहले शो में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमें कई कंटेस्टेंट्स के बर्ताव और गेम को लेकर सवाल उठाया गया। ईशा सिंह, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा को सबसे ज्यादा ग्रिल किया गया। ईशा सिंह को तो शो की वैंप तक कह दिया गया। वहीं अविनाश और रजत के ओवरकॉन्फिडेंस पर सवाल उठाया गया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले हो गया बड़ा ‘खेला’, लाडला नहीं BB King बन गया ये कंटेस्टेंट!
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
6 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
8 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
11 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
12 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
12 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
13 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
14 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
14 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines