Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी है। दो हफ्ते के बाद शो का ग्रैंड फिनाले है और घर में सिर्फ 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो आने वाले इन हफ्तों में 4 कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेट होना तय है। इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए बिग बॉस ने दांव चला और एक पूरे ग्रुप को नॉमिनेट कर दिया। इस ग्रुप में चाहत पांडे, श्रुतिका और रजत दलाल थे, जो घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस हफ्ते बिग बॉस 18 में डबल एविक्शन होगा। श्रुतिका के अलावा रजत या चाहत में से एक का एविक्शन होना तय माना जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे…
कौन-कौन इस हफ्ते नॉमिनेट
बिग बॉस 18 में सिर्फ 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें से इस हफ्ते बेघर होने के लिए चाहत पांडे, रजत दलाल और श्रुतिका नॉमिनेट हुए हैं। अगर घर में डबल एविक्शन होगा जिसके काफी हाई चांस हैं तो श्रुतिका अर्जुन का एविक्शन तय है। दरअसल, गेम प्वाइंट ऑफ व्यू से अन्य कंटेस्टेंट्स के मुकाबले श्रुतिका का गेम वीक है। अगर उनका एविक्शन हुआ तो इसमें शॉकिंग कुछ नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में Eisha Singh का ‘खेला’, एक दांव ने बनाया 5 का चहेता
चाहत-रजत में एक का एविक्शन तय
इसके अलावा रजत दलाल और चाहत पांडे की बात करें तो दोनों ही स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स हैं। चाहत इन दिनों विवियन डीसेना के साथ समीकरण साधने में जुटी हुई हैं, जिससे वह टॉप 5 का हिस्सा बन जाएं। अगर बिग बॉस ने सेकंड एविक्शन दिग्विजय राठी की तरह घरवालों से कराया तो खेल हो सकता है और दोनों में से किसी एक का बाहर होना तय है।
घरवालों के निशाने पर चाहत-रजत
जाहिर है कि रतज दलाल ने बिग बॉस 18 के हर कंटेस्टेंट्स के साथ समीकरण साधे हैं। उनका गेम भी काफी स्ट्रॉन्ग है, जिसकी वजह से उन्हें टॉप 5 दावेदार में से एक माना जाता है। अगर बिग बॉस ने घरवालों से वोटिंग कराई तो स्ट्रांग प्लेयर को ध्यान में रखते हुए घरवाले रजत दलाल का नाम ले सकते हैं, जिससे एक कॉम्पिटिशन कम हो जाए।
वहीं चाहत पांडे की बात करें तो उनके घर में कोई स्ट्रॉन्ग कनेक्शन नहीं हैं। घर में उनका हर किसी के साथ पंगा हो चुका है। इसलिए हो सकता है कि घरवालों के निशाने पर चाहत आ जाएं और वह इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएं।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
58 mins agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 hr agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
3 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
21 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
23 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines