Rajat Dalal And Chahat Pandey: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। शो का फिनाले करीब है और इसमें जगह बनाने के लिए कंटेस्टेंट्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। वैसे इस हफ्ते डबल एविक्शन के चांस हैं और रजत दलाल, चाहत पांडे या श्रुतिका में से कोई किन्हीं दो का बेघर होना तय है। फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए चाहत पांडे एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं।
यही वजह है कि कल तक रजत दलाल से झगड़ने वालीं चाहत आजकल उन्हीं के आसपास नजर आ रही हैं। रजत भी चाहत के आंसू पोछते हुए कई बार दिख चुके हैं। अब दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का एंगल शुरू हो गया है लेकिन यह सिर्फ नॉमिनेशन से बचने का एक तरीका हो सकता है।
रजत और चाहत का स्वीट मोमेंट
बिग बॉस 18 के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रजत दलाल और चाहत पांडे साथ बैठकर बात कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कमरे की लाइट्स बंद हैं। दोनों की बातचीत के बीच में विवियन डीसेना कबाब में हड्डी बन गए और वहां आ गए। विवियन, रजत दलाल से मसाज की बात करते हैं और उन्हें अपने साथ ले जाते हैं। जब रजत, विवियन के साथ जाने लगते हैं तब चाहत कहती हैं, ‘आ जाना वापस मेरे पास जल्दी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से Rajat या Chahat में से एक का एविक्शन तय! नॉमिनेशन टास्क में बड़ा दांव
दोनों ले रहे फुटेज
रजत दलाल को जिस क्यूटनेस के साथ चाहत पांडे वापस बुलाती हैं, उससे तो यही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच में जरूर कोई खिचड़ी पक रही है। हालांकि फैंस का कहना है कि यह सिर्फ इन दोनों का नकली एंगल हो सकता है, जिससे शो में बने रहें। जाहिर है कि रजत और चाहत दोनों ही नॉमिनेट हैं। अगर डबल एविक्शन होगा तो श्रुतिका के अलावा इन दोनों में से किसी एक का जाना लगभग तय है।
रजत ने पोछे चाहत के आंसू
गौरतलब है कि इससे पहले भी जब करणवीर मेहरा ने चाहत को उनके बॉयफ्रेंड के नाम पर चिढ़ाया था, उस वक्त भी चाहत काफी इमोशनल हो गई थीं। तब रजत दलाल ही उनके पास गए थे। चाहत ने रजत से कहा था कि वह घर में नहीं रहना चाहती हैं और रजत उन्हें शो से बाहर छोड़ आएं। इस पर रजत ने उन्हें चुप कराते हुए कहा था कि कहीं नहीं जाना है। दोनों ही घर में रहेंगे।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines