Bigg Boss 18: रजत-चाहत ने आधी रात बिताए 'RAHAT' के पल, विवियन बने कबाब में हड्डी

Rajat Dalal And Chahat Pandey Viral Video: बिग बॉस 18 में रजत दलाल और चाहत पांडे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि एविक्शन से बचने के लिए दोनों नया एंगल बना रहे हैं।

bigg boss 18 rajat dalal and chahat pandey new angle after light off

Rajat Dalal And Chahat Pandey. File Photo

विज्ञापन

Rajat Dalal And Chahat Pandey: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। शो का फिनाले करीब है और इसमें जगह बनाने के लिए कंटेस्टेंट्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। वैसे इस हफ्ते डबल एविक्शन के चांस हैं और रजत दलाल, चाहत पांडे या श्रुतिका में से कोई किन्हीं दो का बेघर होना तय है। फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए चाहत पांडे एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं।

यही वजह है कि कल तक रजत दलाल से झगड़ने वालीं चाहत आजकल उन्हीं के आसपास नजर आ रही हैं। रजत भी चाहत के आंसू पोछते हुए कई बार दिख चुके हैं। अब दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का एंगल शुरू हो गया है लेकिन यह सिर्फ नॉमिनेशन से बचने का एक तरीका हो सकता है।

विज्ञापन

रजत और चाहत का स्वीट मोमेंट

बिग बॉस 18 के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रजत दलाल और चाहत पांडे साथ बैठकर बात कर रहे हैं।  वीडियो में देख सकते हैं कि कमरे की लाइट्स बंद हैं। दोनों की बातचीत के बीच में विवियन डीसेना कबाब में हड्डी बन गए और वहां आ गए। विवियन, रजत दलाल से मसाज की बात करते हैं और उन्हें अपने साथ ले जाते हैं। जब रजत, विवियन के साथ जाने लगते हैं तब चाहत कहती हैं, ‘आ जाना वापस मेरे पास जल्दी।’

विज्ञापन

दोनों ले रहे फुटेज

रजत दलाल को जिस क्यूटनेस के साथ चाहत पांडे वापस बुलाती हैं, उससे तो यही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच में जरूर कोई खिचड़ी पक रही है। हालांकि फैंस का कहना है कि यह सिर्फ इन दोनों का नकली एंगल हो सकता है, जिससे शो में बने रहें। जाहिर है कि रजत और चाहत दोनों ही नॉमिनेट हैं। अगर डबल एविक्शन होगा तो श्रुतिका के अलावा इन दोनों में से किसी एक का जाना लगभग तय है।

रजत ने पोछे चाहत के आंसू 

गौरतलब है कि इससे पहले भी जब करणवीर मेहरा ने चाहत को उनके बॉयफ्रेंड के नाम पर चिढ़ाया था, उस वक्त भी चाहत काफी इमोशनल हो गई थीं। तब रजत दलाल ही उनके पास गए थे। चाहत ने रजत से कहा था कि वह घर में नहीं रहना चाहती हैं और रजत उन्हें शो से बाहर छोड़ आएं। इस पर रजत ने उन्हें चुप कराते हुए कहा था कि कहीं नहीं जाना है। दोनों ही घर में रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ