Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में काफी कमाल और धमाल देखने को मिल रहा है। इस वक्त घर के अंदर तीन गुट एक्टिव है, जिसमें पहला ग्रुप विवियन डीसेना का है। दूसरा ग्रुप करणवीर मेहरा का है, जबकि तीसरा ग्रुप उन सदस्यों का है, जिनका कहना है कि वह अकेले दम पर बिग बॉस 18 को जीतने आए हैं। इस लिस्ट में चाहत पांडे, दिग्विजय राठी और तजिंदर बग्गा जैसे कई नाम हैं। हालांकि एक और कंटेस्टेंट है, जो भले ही करणवीर की टीम में शामिल हो लेकिन अपने गेम के दम पर वह लगातार फैंस का दिल जीत रहा है। यह कंटेस्टेंट हैं रजत दलाल जो लगातार टॉप 5 में शामिल हैं और इस हफ्ते बिग बॉस किंग ऑफ वीक बन गए हैं।
रजत दलाल हर हफ्ते टॉप 5 में
रजत दलाल जब से बिग बॉस 18 में आए हैं, उनके साथ-साथ उनका एग्रेशन भी साफतौर पर देखने को मिल रहा है। बावजूद इसके वह लगातार दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके शब्द भले ही कड़वे हों लेकिन उनके मुद्दे काफी स्ट्रांग होते हैं। इसलिए हर हफ्ते टॉप 5 में जगह बना रहे रजत को फैंस भी भर-भरकर वोट कर रहे हैं और नॉमिनेशन से सेफ कर रहे हैं।
रजत दलाल की एक खासियत जो उनके फैंस का दिल जीत लेती है, वो यह है कि उन्हें अभी तक भेड़चाल में चलते हुए नहीं देखा गया है। घर में उनकी किसी से दोस्ती हो या दुश्मनी। अगर गलत बात उन पर आती है, तो अपनी बात रखने से रजत कभी पीछे नहीं हटते दिखे हैं। रजत दोस्ती या दुश्मनी की परवाह करे बिना अपने मुद्दे रख रहे हैं।
साफ दिल से जीता दिल
रजत दलाल शुरुआत से कहते आए हैं कि वह लड़कियों की रिस्पेक्ट करते हैं और उनके खिलाफ गेम के लिए कभी कुछ गलत नहीं बोलेंगे। बीच में एक झगड़े के दौरान रजत को अपशब्द कहते हुए सुना गया था, लेकिन रवि किशन के टोकने के बाद उन्होंने अपनी गलती को एक्सेप्ट किया था। उनके साफ दिल और बिहेवियर ने फैंस का दिल जीत लिया था।
पिछले हफ्ते जब टाइम गॉड बनने के लिए बिग बॉस ने घरवालों को टास्क दिया था, जब एलिस कौशिक ने वीमेन कार्ड खेलने की बात कही थी। उस वक्त उन्होंने रजत दलाल पर उन्हें टास्क के दौरान टच करने का आरोप भी लगाया था। उस दौरान भी रजत ने अपनी बात को रखा था और खुद को अच्छी तरह से डिफेंड किया था। साथ ही वह घर में महिला सदस्यों के लिए हमेशा आवाज उठाते दिखाई दिए हैं।
बदतमीजी किसी की बर्दाश्त नहीं
रजत दलाल को कई मौकों पर अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की लताड़ लगाते हुए देखा गया है। रजत हमेशा से कहते आए हैं कि वह बदतमीजी किसी की बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो रजत दलाल के बोलने का तरीका एग्रेसिव दिखाई देता है, लेकिन उनकी गेम काफी रियल है। यही वजह है कि रजत लगातार अपने फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines