Rajat Dalal: रजत दलाल ‘बिग बॉस 18’ में पहले दिन से ही अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। उनकी इस शो में एंट्री ही इसलिए हुई है क्योंकि वो काफी विवादित हैं और उनके नाम कई केस और कॉन्ट्रोवर्सीज दर्ज हैं। नेशनल टीवी पर भी रजत दलाल के कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे। वो लगातार कोई न कोई हंगामा कर ही देते हैं। आज एक तरफ जहां वो शो में दिग्विजय राठी के साथ हिंसक बर्ताव करते नजर आएंगे, तो दूसरी तरफ उनका एक इंटरव्यू भी देखने को मिलने वाला है। रजत को आज वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी के तीखे सवालों के जवाब देने होंगे।
रजत ने मिनटों में दे डाले 5 विवादित बयान
अब जो वीडियो सामने आया है उसमें रजत दलाल पत्रकार सौरभ द्विवेदी के सभी सवालों के जवाब देते हुए बड़े ही हिंसक बयान दे रहे हैं। रजत दलाल ने इस वीडियो में मिनटों में 5 विवादित बयान दे डाले हैं। अब वो क्या हैं और रजत ने ऐसे क्यों कहा वो जान लेते हैं? दरअसल, ये सभी बयान उनपर घर के बाहर लगे आरोपों और केस को लेकर आए हैं। रजत को याद दिलाया जाता है कि उनके ऊपर FIR करके किडनैपिंग समेत कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं।
ना तो मेहंदी लगा रखी, ना चूड़ी पहन रखी’- रजत
इसके जवाब में रजत दलाल पहला विवादित बयान देते हुए कहते हैं- ‘मेरे पास क्या वाजिब वजह थी किसी को किडनैप करने की? न मैंने पैसे मांगे, न धमकी दी। घर पर 1 घंटे, डेढ़ घंटे बाद अगर किसी को मैं छोड़ देता हूं, तो उसमें किडनेपिंग की मेरी मंशा क्या हो सकती है? कुछ चीजें मेरे हाथ से गलत हुईं जो मैं मानता हूं।’ इतना ही नहीं रजत ने विक्टिम की मां के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने दूसरा विवादित बयान देते हुए कहा- ‘मैंने फोन करवाया, जो भी वीडियो बनी मुर्गा बनाके चलवाने की, अगर आप मेरा नाम खराब करोगे किसी भी हिसाब से, ना तो मैंने मेहंदी लगा रखी और ना चूड़ी पहन रखी।’
यह भी पढ़ें: क्या Naga Chaitanya संग शादी में नाराज थे Sobhita Dhulipala के पिता? मिला सबूत
रजत के हिंसक बयान वायरल
इसके बाद तीसरे बयान में रजत दलाल बोले, ‘आप अपनी मजाक-मस्ती के चक्कर में 4 गाली देकर वीडियो बना देते है, जिसमें आप पूछते भी नहीं हो! हाथ तो मेरे भी हैं, पैर तो मेरे भी हैं, भाई आपके पास फॉलोअर्स ही तो हैं! एक ही दिल आपका है, एक ही दिल मेरा।’ फिर रजत ने ये भी कहा, ‘मैं कोई ढोलक थोड़ी हूं, कोई भी आकर बजा दे।’ अपने आखिरी बयान में रजत ने कहा, ‘कोई छेड़ेगा तो मैं इंसान हूं, मैं कोई मूर्ति तो हूं नहीं।’ उनकी इस बात का यही मतलब निकल रहा है कि अगर कोई उन्हें छेड़ेगा तो वो मूरत बनकर नहीं देखेंगे बल्कि पलटवार करेंगे। अब फैंस भी नेशनल टीवी पर रजत के इन बयान से हैरान रह गए हैं।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
53 mins ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
1 hr agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
1 hr agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
11 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
13 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
13 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
14 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines