Bigg Boss 18 Grand Premiere Updates: Alice Kaushik बनीं 18वीं कंटेस्टेंट, बताया- मां-पिता को खोने का दर्द
Author: Himanshu Soni
Oct 07, 2024 12:25 AM IST
Bigg Boss 18 Premiere Updates: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अब शुरू हो चुका है। सलमान खान ने शो का प्रीमियर एपिसोड शूट कर दिया है और अब घर में धमाका देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने जा रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का नाम शो के लिए सबसे पहले सामने आया था, उनके नाम को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी रोहित शेट्टी ने रिवील किया था सलमान खान के रिएलिटी शो के लिए, लेकिन अब निया शर्मा ने शो को करने के मना कर दिया है।
निया ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
निया शर्मा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस से माफी मांगी है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वो शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। शो के लिए उनका नाम आना बस शो को हाइप करने का एक तरीका था। वो सलमान के शो का हिस्सा फिलहाल नहीं बन सकती हैं।
Live Updates
एलिस कौशिक ने सभी को रुला दिया
सलमान के शो की 18वीं कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक बनीं, जिन्होंने सभी को अपनी कहानी से रुला दिया। एलिस कौशिश ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया, जिसके बाद उन्होंने आखिरी साल अपनी मां को भी खो दिया।
विवियन डीसेना बने 17वें कंटेस्टेंट
सलमान के शो में टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने 17वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर ली है। विवियन से सलमान ने पूछा कि उन्होंने अब तक बिग बॉस के ऑफर को क्यों ठुकरा दिया था।
हेमा शर्मा ने सलमान के साथ की मस्ती
सलमान खान के शो में 16वीं कंटेस्टेंट के तौर पर हेमा शर्मा ने एंट्री की। सोशल मीडिया पर वायरल भाभी के नाम से पहचानी जाने वालीं हेमा ने सलमान को अपनी कहानी बताई।
ईशा सिंह ने शो में की एंट्री
सलमान खान के शो में 14वें कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने एंट्री की है। ईशा सिंह इस दौरान सलमान खान के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आईं।
मुस्कान बामनी बनीं 11वीं कंटेस्टेंट
अनुपमा शो में काम कर चुकीं मुस्कान बामने ने सलमान के शो में 11वीं कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। मुस्कान अपने पूरे परिवार के साथ स्टेज पर नजर आईं।
करणवीर मेहरा बने नौंवे कंटेस्टेंट
सलमान खान के शो में नौवें कंटेस्टेंट के तौर पर करणवीर मेहरा ने एंट्री की है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर बने करणवीर अब बिग बॉस की ट्रॉफी पर भी नजर रखेंगे।
नायरा बनर्जी ने स्टेज पर लगाई आग
शो की सातवीं कंटेस्टेंट नायरा बनर्जी ने स्टेज पर आग लगा दी। नायरा की डांस परफॉर्मेंस को देखकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं।
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा बने पांचवें कंटेस्टेंट
शिल्पा के बाद शो में राजनीति की दुनिया में अपना नाम बनाने वाले नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एंट्री की, जो शो में हिस्सा लेने वाले पांचवें कंटेस्टेंट बने।
शिल्पा शिरोडकर बनी शो की चौथी कंटेस्टेंट
सलमान खान के शो में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की भी एंट्री हो गई है। शिल्पा शो में एंट्री करने वाली चौथी कंटेस्टेंट बनी हैं।
शहजादा-अविनाश की हुई एंट्री
चाहत पांडे के बाद शो में सलमान खान ने दूसरे और तीसरे कंटेस्टेंट से मिलवाया। अविनाश मिश्रा शो के दूसरे कंटेस्टेंट रहे जिन्होंने शो में एंट्री की। उन्हीं के साथ तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर शहजादा धामी की एंट्री हुई।
चाहत पांडे की शो में पहली एंट्री
टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे ने सलमान खान के शो में पहले कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर ली। इस दौरान चाहत ने सलमान के साथ काफी मस्ती की।
प्रीमियर में छलका सलमान का दर्द
शो की धमाकेदार शुरुआत हो गई है, जहां सलमान खान ने अपना पास्ट और फ्यूचर दोनों देख लिए। इस दौरान सलमान खान ने कुछ साल पहले के सलमान खान को सलाह भी दी। लेकिन बिग बॉस की एक बात पर छलका सलमान का दर्द। दरअसल प्रीमियर एपिसोड में सलमान कहते हुए नजर आए कि मैं क्या किसी को सलाह दूंगा, मुझे तो खुद ही प्यार नहीं मिला।
जियो सिनेमा पर 9 बजे से लाइव
सलमान खान का कन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' अब बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। रात 9 बजे से कलर्स टीवी पर या जियो सिनेमा ऐप पर लाइव देख सकते हैं।
सलमान खान को चाहिए भगोड़ी दुल्हन
शो के प्रीमियर एपिसोड में सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने वाले बाबा अनिरुद्धाचार्य ने शिरकत की। इस दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज ने शो के होस्ट सलमान खान के लिए दुल्हन ढूंढने की बात की, जो भाग न जाए। इसके जवाब में सलमान ने मजेदार अंदाज में कहा, 'मेरे लिए भगोड़ी दुल्हन ढूंढिए!'