Bigg Boss 18 Wild Card Entry: बिग बॉस 18 में इस बार काफी कुछ अलग देखने को मिल रहा है। पहले मेकर्स ने शो में गधे की एंट्री कराई। फिर ग्रैंड प्रीमियर नाइट में टॉप 2 फाइनलिस्ट की घोषणा कर दी गई। अब वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। पहले खबर थी कि बिग बॉस के घर में विवियन डीसेना की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी एंट्री लेंगी लेकिन ये खबर अफवाह साबित हुई।
अब खबर है कि टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस प्रतिक्षा होनमुखे घर की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगी। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं…
क्या प्रतीक्षा होंगी पहली वाइल्ड कार्ड?
बता दें कि कुछ वक्त पहले टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस प्रतिक्षा होनमुखे ने अपने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी।
इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई कि एक्ट्रेस शो की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगी। लगातार आ रहीं खबरों के बाद फैंस को भी यकीन हो गया कि प्रतीक्षा बिग बॉस के घर में जल्द ही गृह प्रवेश करेंगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में क्यों भड़के गुणरत्न सदावर्ते? बोले- मुझसे सरकार, दाऊद इब्राहिम डरता है…
एक्ट्रेस ने खुद बताया सच
अब बिग बॉस 18 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनने पर खुद प्रतीक्षा होनमुखे ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वो इस रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिया फोरम से बातचीत करते हुए प्रतीक्षा होनमुखे ने कहा, ‘फिलहाल मैं ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ की शूटिंग में बिजी चल रही हूं। इसलिए अभी ये शो नहीं कर रही।
जब प्रतीक्षा से पूछा गया कि क्या बिग बॉस 18 के मेकर्स की ओर से उन्हें कॉन्टेक्ट किया गया है? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं.. अभी तक मेरे पास कोई भी कॉल नहीं आया है। अगर कॉल आएगा तो उस वक्त मैं देखूंगी।’ एक्ट्रेस ने अपने जवाब में ही हिंट दे दिया है कि अगर उन्हें बिग बॉस 18 से कॉल आता है, तो वो इस शो की वाइल्ड कार्ड बन सकती हैं।
शहजादा धामी की रह चुकीं को-एक्ट्रेस
बता दें कि अगर प्रतीक्षा होनमुखे की बिग बॉस 18 में एंट्री हुई तो शहजादा धामी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जाहिर है कि दोनों ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में को-एक्टर्स रह चुके हैं।
शहजादा धामी ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया था कि उन्हें रातों-रात इस शो से बाहर कर दिया गया। बिग बॉस 18 में शहजादा ने कई बारा इस मुद्दे को उठाया है। ऐसे में अगर प्रतीक्षा होनमुखे की शो में एंट्री हुई तो इस विवाद का दूसरा साइड देखने को मिल सकता है।
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
44 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines