Bigg Boss 18: टीवी का फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो के ड्रामे और ट्विस्ट ने फैंस को खूब एंटरटेनमेंट किया हुआ है। वैसे तो हर कंटेस्टेंट की अपनी-अपनी फैन-फॉलोइंग है, लेकिन इस बार के पॉपुलैरिटी पोल में कौन आगे है वो भी सामने आ गया है। जी हां, बिग बॉस 18 को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का टाइम हो गया है और शो के 5वें हफ्ते में लोगों ने किसे सबसे ज्यादा पसंद किया है। आइए जानते हैं…
क्या कहता है पॉपुलैरिटी पोल?
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट Biggboss Khabri ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पॉपुलैरिटी पोल की रैकिंग का खुलासा किया है। बता दें कि उन्होंने शो के 5वें हफ्ते की रैकिंग रिवील की है। इस पोस्ट के हिसाब से 5वें हफ्ते के पॉपुलैरिटी पोल रिजल्ट में विवियन डिसेना पहले नंबर पर हैं। जी हां, विवियन के बाद दूसरे नंबर पर करणवीर मेहरा, तीसरे नंबर पर रजत दलाल, चौथे नंबर पर दिग्वियज राठी, पांचवे नंबर पर अविनाश मिश्रा और छठे नंबर पर चुम दरांग हैं।
- Vivian Dsena- 3167
- Karanveer Mehra- 2724
- Rajat Dalal- 2419
- Digvijay Rathee- 1696
- Avinash Mishra- 1163
- Chum Darang- 930
लाइक+आरटी पर बेस्ड है आंकड़ा
बता दें कि ये पॉपुलैरिटी पोल रिजल्ट लाइक+आरटी पर आधारित है और हर हफ्ते से बदलते भी रहता हैं। इस बार बिग बॉस में 18 कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री की थी, जिसके बाद एक-एक करके शो के घर से लोगों का पत्ता कटना शुरू हो गया। हाल ही में शो में जबरदस्त गेम देखने को मिलेगा क्योंकि इस वक्त घर में एकता कपूर मौजूद हैं, तो घरवालों की तरीके से क्लास लगा रही है।
सलमान नहीं एकता कपूर कर रही होस्ट
हालांकि, वीकेंड का वार में सलमान खान ना आना फैंस को खटक रहा है, लेकिन सलमान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं, ऐसे में एकता कपूर, सलमान खान की जगह शो में नजर आ रही है और घर में आते ही उन्होंने घरवालों को छठी का दूध याद दिलाना शुरू कर दिया है। इस बार देखने वाली बात ये होगी कि शो से कौन बाहर जाएगा। नॉमिनेशन की बात करें तो इस बार चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, सारा अरफीन और अरफीन हैं। अब इनमें से कौन बेघर होगा ये आने वाले समय में पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- Singham Again के लिए स्टार्स ने चार्ज की मोटी रकम, तो Salman Khan ने नहीं लिया एक रुपया
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
21 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
22 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines