हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिनाले से पहले Avinash ने बदल दिया 'खेला', Bigg Boss 18 के 'टॉप 5' में की धांसू एंट्री!

Bigg Boss 18 TOP 5 Popular Contestants: बिग बॉस 18 में अब फिनाले बस 1 हफ्ता ही दूर है। उससे पहले सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बडा ‘खेल’ हो गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 TOP 5 Popular Contestants

Bigg Boss 18 TOP 5 Popular Contestants: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के फिनाले में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय रह गया है और दर्शक शो के विनर का नाम जानने के लिए काफी एक्साइ़टेड हैं। इस सीजन का विजेता कौन होगा, हर कोई यही कयास लगा रहा है। शो के आखिरी हफ्ते में कुल सात कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनमें से कोई एक मिड वीक में ही बाहर हो जाएगा। हालांकि इसी बीच शो की ट्रॉफी के लिए मजबूत दावेदार लग रहे अविनाश मिश्रा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अविनाश ने फिनाले से पहले ही बड़ा ‘खेला’ कर दिया है। साथ ही उन्होंने गेम में भी एक से बढ़कर एक दांव खेले हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

लिस्ट में अविनाश मिश्रा की एंट्री 

दरअसल ओरमैक्स मीडिया की तरफ से एक्स अकाउंट पर बिग बॉस 18 के टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की आखिरी लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में इस बार बड़े उलटफेर हुए हैं और वहीं एक ऐसा कंटेस्टेंट टॉप पर हैं जिनके बारे में घर से बाहर जाने की चर्चा हो रही थी। इस लिस्ट के मुताबिक अविनाश मिश्रा पांचवे नंबर पर हैं, यानी सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अविनाश ने एंट्री मार ली है। इससे पहले अविनाश की जगह पर चाहत पांडे का नाम था लेकिन अब चाहत शो से एविक्ट हो चुकी हैं इसलिए अविनाश को लिस्ट में एंट्री मिल चुकी है।

अविनाश ने कब-कब खेले बड़े दांव?

इस लिस्ट में एंट्री करने के अलावा भी अविनाश मिश्रा ने गेम में ऐसे-ऐसे दांव खेले हैं, जो उन्हें शो की ट्रॉफी का एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। सबसे पहले अविनाश ने शो की शुरुआत में अपनी एक ऐसी इमेज बनाई जिसमें वो घर के हर मुद्दे में लाइमलाइट लेने में सफल रहे। किसी भी टास्क में या किसी भी मुद्दे में अविनाश ने अपना पक्ष और विचार जरूर रखा। इस लिहाज से वो पहले दिन से ही गेम में काफी एक्टिव हो गए।

विज्ञापन

विवियन-ईशा के साथ भी किया गेम?

अविनाश ने विवियन डीसेना और ईशा सिंह को अपने सबसे करीब रखा क्योंकि उन्हें पता था शो के लाडले होने के नाते विवियन को सबसे ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा ही। इसलिए उन्होंने विवियन से दोस्ती कर ली और साथ ही करणवीर मेहरा के साथ दुश्मनी करना भी उनके गेम प्लान का ही हिस्सा माना जा रहा है। कुल मिलाकर अविनाश ने शो में गेम को काफी अच्छे से खेला है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के टॉप 7 में हुआ ‘खेला’, ‘लाडली’ के लिए एक बायस्ड फैसले ने पलटी पूरी बाजी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola