Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में इस हफ्ते 8 लोग बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। अब इन सबके साथ क्या होने वाला है वो जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। टाइम गॉड अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने कुछ लोगों से नॉमिनेशन का अधिकार छीनकर शो में बड़ा ट्विस्ट ला दिया। उनकी प्लानिंग प्लॉटिंग की बदौलत इस हफ्ते उनके दोस्त सुरक्षित हैं और बाकी घर टेंशन में बैठा है कि इस वीकेंड का वार कौन आउट होगा। तो अब ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड सामने आ गया है।
कौन-कौन हैं नॉमिनेट?
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेटेड हैं? नॉमिनेटेड सदस्यों की इस लिस्ट में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), रजत दलाल (Rajat Dalal), चुम दरांग (Chum Darang), शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun), चाहत पांडे (Chahat Pandey), दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) और यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) शामिल हैं। इनमें से किसे कम और किसे सबसे ज्यादा वोट्स आ रहे हैं अब उसका खुलासा हो गया है। इस बार के वोटिंग ट्रेंड्स हैरान कर देने वाले हैं।
क्या कहते हैं वोटिंग ट्रेंड्स?
- रजत दलाल
- करण वीर मेहरा
- दिग्विजय राठी
- चुम दरांग
- चाहत पांडे
- श्रुतिका अर्जुन
- शिल्पा शिरोडकर
- यामिनी मल्होत्रा
यह भी पढ़ें: एक वीडियो ने Bigg Boss कंटेस्टेंट को कराया गिरफ्तार, कैमरे मैं कैद हो गया था गुनाह
कौन हो सकता है इस हफ्ते बेघर?
इस ट्रेंड के मुताबिक करण जो इस वक्त सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं उन्हें रजत ने पीछे छोड़ दिया है। दोनों के बीच तगड़ा कम्पटीशन देखने को मिल रहा है। दिग्विजय और चुम भी सेफ हैं। दोनों का गेम और फैन फॉलोइंग इन्हे अभी बाहर होने नहीं देगा। लेकिन बॉटम 2 के नाम आपको चौंका देंगे। ‘बिग बॉस 18’ की गेमर शिल्पा शिरोडकर जो विवियन और करण को अपने इशारों पर चला रही हैं अब वो भी बॉटम 2 में हैं। हालांकि, उनसे कम वोट्स यामिनी को आ रहे हैं और उनका शो से आउट होने का चांस काफी ज्यादा है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines