Bigg Boss 18 Nyra Banerjee: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का आगाज होते ही दर्शकों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस बार शो में एक ऐसी हसीना की एंट्री हुई है, जो न सिर्फ छोटे पर्दे पर बल्कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में अपने साथ 400 जोड़ी कपड़े लिए हैं। आइए जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में।
हिना खान की राह पर निकलीं एक्ट्रेस
बिग बॉस के घर में हमेशा फैशन का तड़का देखने को मिलता है। चाहे हिना खान का अनोखा स्टाइल हो या फिर प्रियंका चाहर चौधरी के सुंदर ईयररिंग्स या हो अंकिता लोखंडे का 200 कपड़ों के साथ शो में आना। हर सीजन में कोई न कोई एक्ट्रेस फैशन के मामले में सुर्खियां बटोरती आई है। इस बार नायरा बनर्जी अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं।
शो के लिए नायरा लेकर आईं 400 कपड़े
नायरा बनर्जी की बात करें तो वो 37 साल की हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘कदांबरी’ शो से की थी। नायरा को रामायण से प्रेरित एक फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए कास्ट किया जाना था। लेकिन दुर्भाग्यवश, फिल्म निर्माण से पहले ही डायरेक्टर जी वी अय्यर का निधन हो गया, जिससे ये प्रोजेक्ट रुक गया। इसके बावजूद नायरा ने तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। ‘बिग बॉस तक’ की खबर के मुताबिक नायरा शो में 300-400 कपड़े लेकर आई हैं।
बॉलीवुड में नायरा ने रखा कदम
नायरा बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। साल 2012 में प्रियदर्शन की फिल्म ‘कमाल धमाल मालामाल’ से नायरा ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘ग्रीन सिग्नल’, ‘टेंपर’ और ‘आंबाला’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। विशेष बात ये है कि उन्होंने इमरान हाशमी की फिल्म ‘अजहर’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था।
टीवी शो ‘दिव्य दृष्टि’ ने उन्हें पहचान दिलाई और अब वो बिग बॉस 18 में अपने फैशन और पर्सनेलिटी से दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्हें रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में भी देखा गया था।
बिग बॉस में नायरा का एंट्री लेना इस सीजन को और भी दिलचस्प बनाने वाला है। उनका फैशन सेंस, उनके कपड़े और उनकी पर्सनल लाइफ की कहानियां दर्शकों को काफी एंटरटेन करने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: टीवी के चहेते बेटे ने कभी छुपाई अपनी ही शादी, धर्म बदलकर मचाई सनसनी, Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट को पहचाना?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines