Nyra Banerjee on Avinash Mishra & Eisha Singh Love Angle: ‘बिग बॉस 18’ दर्शकों के बीच इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में शो में तीसरा एविक्शन देखने को मिला, इस बार शो से एविक्ट होने वालीं कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी रहीं। नायरा ने शो से बाहर आते ही अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। नायरा ने इस दौरान अविनाश और ईशा सिंह के बीच के रिश्ते पर भी बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान नायरा ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
जर्नी को लेकर क्या बोलीं नायरा बनर्जी
‘बिग बॉस 18’ में नायरा ने अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि वो शुरुआत में थोड़ी शांत थीं, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने गेम को मजबूत किया। उन्होंने बताया कि वो चाहती थीं कि उनके साथी कंटेस्टेंट उनसे सम्मान से बात करें। उनका मानना है कि अगर आप किसी को काम की बात बताते हैं, तो उन्हें उसे गंभीरता से लेना चाहिए। नायरा ने ये भी कहा कि उन्हें ये समझने में कुछ समय लगा कि बिग बॉस का खेल कैसे खेला जाता है।
ईशा और अविनाश के रिश्ते पर नायरा का बयान
नायरा ने शो से बाहर आकर ईशा और अविनाश के बीच के रिश्ते को लेकर अपना ऑपिनियन रखा। उन्होंने कहा कि ईशा का अविनाश के लिए पोजेसिव होना चिंता की बात थी। नायरा के मुताबिक ईशा की दोस्ती अविनाश के साथ बहुत गहरी हो गई थी और इससे ईशा की भावनाओं पर भी असर पड़ रहा था। उन्होंने ये भी कहा कि जब आपकी दोस्ती होती है, तो उसमें विश्वास होना जरूरी है। अगर ईशा को अविनाश के मेरे आसपास होने में जलन महसूस होती थी, तो ये एक सीरियस बात है।
नायरा ने इस दौरान कहा कि उन्हें घर के अंदर अपने खेल को सही तरीके से खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने साफ किया कि जब उन्होंने अपने गेम की रफ्तार बढ़ाई, तभी उनका एविक्शन हो गया। नायरा का मानना है कि अगर उन्हें शुरू से ही गेम समझ में आ जाता, तो वो इतने जल्दी घर से बाहर नहीं आतीं।
नायरा ने किसे बताया घर का विलेन?
‘बिग बॉस 18’ के घर से बाहर आते ही नायरा बनर्जी काफी दुखी नजर आईं। इस दौरान नायरा ने कहा कि वो कुछ समय और घर से अंदर रह सकती थीं। नायरा बनर्जी ने कहा कि अविनाश मिश्रा को बेवजह विलेन के तौर पर दिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें अविनाश को बाहर से जानने का मौका मिला है और वो बहुत ईमानदार इंसान हैं। नायरा ने कहा, ‘कभी-कभी उसके रिएक्शन्स को समझना मुश्किल होता था, लेकिन जब मैंने उससे बात की, तो उसने बताया कि लोग उसे काफी परेशान करते हैं। लोग उसे तंग करने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण वो ऐसे रिएक्शन्स देता है। करणवीर उसे बिना वजह के छेड़ता रहता है। मुझे समझ नहीं आता कि अगर आप उसे ‘पापा-पापा’ कहकर गुस्सा दिलाना चाहते हैं, तो उसे डिसीपलीन में भी रखने की कोशिश कर लेता।”
संबंधित खबरें
'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
43 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
22 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines