Nyra Banerjee Eviction Interview: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18′ में आए दिन नए-नए ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते घर से एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट्स बेघर हो गए, पहले मुस्कान बामने को मिड वीक एविक्ट किया गया था, इसके बाद टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बाहर आते ही नायरा बनर्जी का कुछ कंटेस्टेंट्स पर गुस्सा फूट पड़ा है। साथ ही उन्हें बहुत दुख है कि वो अब जब गेम को समझ रही थीं तभी उनका एविक्शन हो गया। क्या कुछ कहा है नायरा बनर्जी ने, चलिए आपको बताते हैं।
एविक्शन के बाद रोने लगीं नायरा
‘बिग बॉस 18’ के घर से बाहर होते ही नायरा बनर्जी का कुछ कंटेस्टेंट्स पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि मुझे अभी गेम समझ में आना शुरू हुआ था और मैं अभी ही घर से बेघर हो गई इसलिए मुझे बहुत दुख हो रहा है। नायरा अपने एविक्शन से काफी दुखी हैं। उनका कहना है कि अगर वो थोड़ा और रुक जाती तो उनका गेम काफी स्ट्रॉन्ग हो जाता। इस दौरान नायरा बनर्जी ने घरवालों की पोल भी खोलकर रख दी है। अपने एविक्शन इंटरव्यू में नायरा बनर्जी काफी दुखी नजर आईं। वो रोते हुए नजर आईं।
नायरा ने करणवीर को बताया असली विलेन!
नायरा बनर्जी ने कहा कि अविनाश मिश्रा को तो यूं ही विलेन समझा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो अविनाश को बाहर से जानती हैं वो दिल के बहुत साफ हैं। नायरा ने कहा कि ‘मुझे कभी-कभी उसके रिएक्शन्स समझ नहीं आते थे लेकिन जब मैं उससे जाकर बात करती थी तो वो मुझे बताता था कि उसे लोगों ने काफी पोक किया है। उससे आकर लोग पंगा लेते थे, इसलिए उसके ऐसे रिएक्शन्स देखने को मिलते थे। करणवीर उसे फालतू में ही पोक करता रहता है। मुझे समझ में नहीं आता कि अगर आपको पापा-पापा कहकर उसे गुस्सा दिलाना है तो उसे डिसीपलीन में भी रखो ना फिर।’
अविनाश मिश्रा की जमकर की तारीफ
आगे बात करते हुए नायरा ने कहा कि घर में कुछ लोग हैं जो चाबी लगाने का काम करते हैं। जबकि अविनाश मिश्रा ने बहुत पहले से ही लोगों की गेम को भांप लिया था। उन्हें पहले से ही समझ में आ गया था कि कौन किस तरह का गेम खेल रहा है। नायरा ने कहा कि चाहत पांडे का भी उन्हें समझ में नहीं आता कि अगर उन्हें अविनाश से कोई दिक्कत है तो तुरंत क्यों नहीं कहतीं।
यह भी पढ़ें: ‘Ratan Tata ने मुझसे मांगे पैसे, यकीन नहीं हुआ’, KBC 16 में दोस्त को याद कर भावुक हुए Amitabh Bachchan
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
16 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
18 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
19 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
19 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
22 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines