Bigg Boss 18 Nominated Contestants: ‘बिग बॉस 18’ में इस हफ्ते नॉमिनेशन कुछ अलग अंदाज में हुए हैं। इस बार कंटेस्टेंट्स को अपने रिश्तों की कसौटी को पार करके नॉमिनेट होना था। 7 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। आखिर कौन-कौन इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है, चलिए आपको बताते हैं।
अविनाश मिश्रा
इस बार बिग बॉस ने दो-दो के पेयर में कंटेस्टेंट्स को एक्टिविटी एरिया में जाना था और किसी एक को दूसरे के लिए अपनी दोस्ती साबित करते हुए नॉमिनेट हो जाना था। जो दो सदस्य एक साथ जा रहे थे वो एक दूसरे के करीबी दोस्त थे। सबसे पहले ईशा सिंह और अविनाश गए जिनमें से अविनाश ने खुद को नॉमिनेट करते ईशा को सेव कर दिया।
श्रुतिका अर्जुन
चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन भी एक साथ नॉमिनेशन के लिए पहुंचे थे। दोनों अच्छी दोस्त हैं, ऐसे में प्रोमो में भी देखा गया चुम दरांग और श्रुतिका एक दूसरे से इस बात पर लड़ रहे थे कि उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होना है और दूसरे को बचाना चाहते हैं। फाइनली श्रुतिका ने चुम को सेव करते हुए खुद को नॉमिनेट कर दिया।
विवियन डीसेना
विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर भी एक दूसरे के लिए अपनी दोस्ती साबित करने के लिए एक्टिविटी एरिया में पहुंचे थे। इस दौरान विवियन ने खुद को नॉमिनेट करते हुए शिल्पा शिरोडकर को सेव कर लिया।
करणवीर मेहरा
इन तीनों के अलावा करणवीर मेहरा भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। करणवीर को इस वीकेंड का वार पर दोस्ती में खुद के लिए स्टैंड लेने के लिए कहा गया है। ऐसे में देखना होगा कि क्या वो खुद के लिए खड़े हो सकते हैं या नहीं।
सारा आफरीन खान
सारा आफरीन खान भी रजत दलाल के साथ अपनी दोस्ती की परीक्षा देने पहुंची थीं और कहीं ना कहीं वो इस अग्निपरीक्षा में पास भी हो गईं। उन्होंने रजत दलाल को सेव करते हुए खुद को नॉमिनेट कर दिया।
तजिंदर सिंह बग्गा और कशिश कपूर
सारा के अलावा तजिंदर सिंह बग्गा और कशिश कपूर भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। कशिश कपूर घर से अभी भी अपने दोस्तों की पहचान कर रही हैं। पहले वो शिल्पा शिरोडकर और करणवीर के साथ ज्यादा वक्त बिता रही थीं लेकिन अब वो रजत के साथ ज्यादा टाइम बिताती हैं। ऐसे में घर के अंदर समीकरण काफी ऊपर-नीचे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कांतारा चैप्टर 1 की स्टारकास्ट का भयानक हादसा, भरी बस पलटी, जानें कैसी है लोगों की हालत
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
28 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines