Bigg Boss 18 Opening Voting Trend: ‘बिग बॉस 18’ अब अपने फिनाले की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। शो खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है, ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट का गेम अब खुलकर सामने आ रहा है। अभी हाल ही में शो से दिग्विजय राठी, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का सफर खत्म हुआ है। अब घर से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें से किसी एक या हो सकता है किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो जाएगा। चलिए आपको बताते हैं ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से आखिर किसपर बेघर होने का खतरा है।
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
सबसे पहले आपको बताते हैं इस बार घर से बेघर होने के लिए आखिर कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है। इस बार 7 कंटेस्टेंट्स के सिर पर बेघर होने की तलवाल लटक रही है। अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, विवियन डीसेना, कशिश कपूर, सारा आरफीन खान, चाहत पांडे और ईशा सिंह। श्रुतिका अर्जुन ने टाइम गॉड होने के नाते अपने दोस्त शिल्पा, करणवीर और चुम को सेव कर लिया था।
क्या कहते हैं ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड?
ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से सबसे लास्ट में सारा आरफीन खान हैं, जिनपर बेघर होने का खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है। सारा के बाद कशिश कपूर सेकंड लास्ट नंबर पर हैं। यानी कशिश और सारा फिलहाल बॉटम 2 की पॉजिशन पर हैं। अगर दो कंटेस्टेंट इस बार घर से बेघर होते हैं तो कशिश और सारा इस बार घर से बाहर हो सकते हैं। वहीं अगर हम सबसे ज्यादा वोट्स लेकर नंबर 1 की बात करें तो विवियन डीसेना को सबसे ज्यादा वोट्स अब तक मिले हैं। नंबर 2 पर रजत दलाल का नाम है, विवियन के बाद उन्हें सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं।
वहीं अगर नंबर 5 की बात करें यानी सारा और कशिश के बाद सबसे कम वोट्स जिस कंटेस्टेंट को मिले हैं तो वो हैं ईशा सिंह, फिर उनके बाद चाहत पांडे यानी नंबर 4 पर चाहत और नंबर 3 पर अविनाश का नाम आ रहा है।
यह भी पढ़ें: नॉमिनेट होते ही फिर खेल गईं Sara Arfeen, टाइम गॉड से Chum Darang को हटाने के लिए ‘खेला’
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines