Bigg Boss 18: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर तरफ आगे बढ़ रहा है। शो में एंटरटेनमेंट और ड्रामा का फुल डोज देखने को मिल रहा है, इसी बीच अब ऐसे कंटेस्टेटंस के बारे में आपको बताते हैं जो अब तक शो में कुछ खास कमाल करते हुए नजर नहीं आ रहे थे और यहां तक दूसरे के कंधों पर बैठकर पहुंचे हैं।
सारा आफरीन खान
सबसे पहले अगर बात दूसरों की वजह से गेम में यहां तक पहुंचने की है तो नाम सारा का सबसे ऊपर आएगा। सारा आफरीन खान आईं तो शो में अपने पति आफरीन के साथ थीं लेकिन आफरीन सिर्फ 2 ही हफ्तों में शो से निकल गए। आफरीन के बाद सारा को अब गेम में आगे जाने के लिए एक सहारा चाहिए था, ऐसे में उन्होंने ढूंढ लिया रजत दलाल को। रजत दलाल ने शो में सारा की जिम्मेदारी भी अपने मजबूत कंधों पर उठा ली और शो में उन्हें यहां तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा।
ईशा सिंह
ईशा सिंह का नंबर भी इस लिस्ट में आता है। ईशा सिंह ने पहले दिन से ही अविनाश और एलिस को अपना दोस्त बना लिया। अविनाश पहले दिन से ही शो में हर बात पर बवाल करते आए हैं, ऐसे में ईशा सिंह भी उन्हीं के साथ सारी लाइमलाइट लेते हुए आईं। ईशा सिंह को दिखने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी क्योंकि वो अविनाश के साथ कभी दोस्ती, कभी प्यार वाले एंगल के साथ आगे बढ़ती हुए नजर आईं।
चुम दरांग
वैसे तो चुम दरांग घर में अपने मुद्दे अब खुलकर रखती हैं, वो हर बात में अपने विचार जाहिर करती ही हैं लेकिन शुरुआत से करीब 1 महीने तक के शो की बात करें तो चुम दरांग सिर्फ और सिर्फ करणवीर मेहरा के कारण ही गेम में नजर आती रहीं। चुम दरांग के करणवीर के साथ कभी दोस्ती और कभी प्यार वाले एंगल ने उन्हें काफी सुर्खियां दी हैं।
कशिश कपूर
कशिश कपूर भी कहीं ना कहीं रजत दलाल के ही कंधों पर बैठकर यहां तक पहुंची हैं। एक हफ्ते वो घर से बेघर होने भी वाली थीं लेकिन उन्हें मेकर्स के नए ट्विस्ट ने बचा लिया। उसके बाद पिछले 2 हफ्तों से कहीं ना कहीं कशिश रजत दलाल की वजह से बचती हुई आई हैं।
शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा शिरोडकर के पास भी पहले दिन से ही करणवीर मेहरा और विवियन, दो मजबूत कंधों का साथ ही मिला, जिसकी वजह से वो गेम में काफी चर्चित कंटेस्टेंट रहीं। हर वीकेंड का वार पर शिल्पा के इसी एंगल को लेकर बात की गई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Edin Rose ने उड़ाई धज्जियां, इन कंटेस्टेंट्स की खोली पोल!
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
32 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines