Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में दिखे कंटेस्टेंट के असली चेहरे, बगावत होते ही बंटा घर

Bigg Boss 18 Nomination Week: बिग बॉस 18 में राशन टास्क के बाद नॉमिनेशन टास्क हुआ है। मेकर्स की तरफ से प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

Bigg Boss 18 Nomination

Bigg Boss 18 Nomination.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Nomination Week: बिग बॉस 18 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पहले ही हफ्ते में घरवालों पर टाइम का तांडव होना शुरू हो चुका है। पहले राशन टास्क ठीक तरह से नहीं होने के कारण बिग बॉस ने राशन में कटौती कर ली। दूसरा टार्चर घरवालों पर तब हुआ जब जेल में बंद हेमा शर्मा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को स्पेशल पावर मिली। किस घरवाले को कितना राशन दिया जाएगा ये सिर्फ और सिर्फ जेल में बंद दोनों कैदी डिसाइड करेंगे। इस बीच मेकर्स ने नॉमिनेशन से जुड़ा नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। पहले ही हफ्ते में कौन घर से बेघर होगा ये जानने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

दो हिस्सों में बंटा घर

बिग बॉस लवर्स को आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि घर में नॉमिनेशन टास्क होगा जिसके लिए कंटेस्टेंट्स को दो टीम में बांटा जाएगा। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस कहते हैं, ‘आज होने जा रहा है इस सीजन का पहला नॉमिनेशन।’ इस दौरान करणवीर मेहरा सबसे पहले गुणरत्न सदावर्ते का नाम लेते हुए कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि ये किसी अलग गेम में हैं।’ इसके बाद करणवीर और गुणरत्न में हल्की-फुल्की नोक-झोंक देखने को मिलती है।

Advertisment

चाहत और विवियन में लड़ाई

इसके बाद चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच बहस शुरू हो जाती है। प्रोमो के मुताबिक, चाहत नॉमिनेट करने के लिए विवियन का नाम लेते हुए कहती हैं, ‘मुझे इनके अंदर बहुत ज्यादा एटीट्यूड दिखाई देता है।’ इसका जवाब देते हुए विवियन कहते हैं, ‘वो एटीट्यूड तब आता है, जब सामने वाला बदतमीजी करता है।’ इसके बाद दोनों के बीच में तीखी बहस शुरू हो जाती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिग बॉस 18 में अधिकतर घरवालों के निशाने पर करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना हैं। घर से बेघर करने के लिए ये दोनों नॉमिनेट हो सकते हैं।

विज्ञापन

घर में 18 कंटेस्टेंट्स की एंट्री

बता दें कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 18 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर हुआ है। देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 18 के पहले हफ्ते में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट होंगे और किस घरवाले का पत्ता पहले ही हफ्ते में साफ हो जाएगा। गौरतलब है कि इस बार बिग बॉस के घर में 18 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। वहीं 19वें कंटेस्टेंट के तौर पर गधराज को लाया गया है, जो घरवालों को फुल एंटरटेन कर रहा है। फैंस भी सलमान खान के शो को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ