Bigg Boss 18 Nomination Task: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। सोमवार को शो में एक टास्क हुआ जिसमें घरवालों को ‘टाइम गॉड’ बनने का मौका दिया गया। इस टास्क को अरफीन खान ने जीता और अब उनके हाथ में पास्ट, प्रजेंट और फ्यूचर की पावर आ चुकी है।
वहीं आने वाले एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, जिसके लिए घरवाले आपस में एक-दूसरे से उलझते हुए दिखाई देंगे। एक तरफ चाहत पांडे और विवियन डीसेना की तू तू- मैं मैं दिखाई देगी तो वहीं दूसरी ओर अविनाश मिश्रा ने रूल तोड़कर शिल्पा शिरोडकर को टारगेट करना शुरू कर दिया है।
नॉमिनेशन से पहले तोड़ा नियम
दरअसल, घरवालों ने नॉमिनेशन टास्क में जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। जाहिर है कि बिग बॉस का नियम है कि घर में नॉमिनेशन डिस्कस नहीं कर सकते हैं लेकिन श्रुतिका अर्जुन और अविनाश मिश्रा आपस में नॉमिनेशन डिस्कस करते हैं कि करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर और हेमा शर्मा किसी टॉपिक पर नहीं बोलते हैं। दोनों की बात को टाइम गॉड’ अरफीन खान सुन लेते हैं।
शिल्पा शिरोडकर से हुआ झगड़ा
नॉमिनेशन डिस्कस के बाद सभी घरवाले अविनाश मिश्रा को घेर लेते हैं। वहीं अविनाश भी शिल्पा शिरोडकर को टारगेट करते हैं और उनसे झगड़ा करते हैं। इस पर शिल्पा कहती हैं, ‘आप सिर्फ मुझे टारगेट कर रहे हो। मैं अपनी पर्सनैलिटी तो नहीं बदल सकती। आप फैसले नहीं लेंगे कि बिग बॉस मेरे लिए है या नहीं है।’
यह भी पढ़ें: विवियन या करणवीर नहीं, इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी पास्ट, प्रजेंट और फ्यूचर की पावर
विवियन और चाहत में दोबारा लड़ाई
मेकर्स ने बिग बॉस 18 का जो प्रोमो वीडियो शेयर किया है, उसमें विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच तीखी तकरार होती हुई भी दिखाई दे रही है। दरअसल, विवियन खाने में तड़का डाल रहे थे। जब चाहत ने कहा कि उनकी प्लेट में भी डाल दो तो विवियन भड़क उठे। उनका कहना था कि पहले प्लीज कहो। वो नौकर नहीं हैं।
धमाकेदार होगा नॉमिनेशन टास्क
चाहत पांडे ने विवियन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि वो किसी का अपमान नहीं कर रही हैं। इसलिए प्लीज कहने का सवाल नहीं उठता। इस पर विवियन तड़का डालते हुए कहते हैं कि थोड़ा अनग्रेटफुल बिहेव करो, वरना मैं अपनी जुबान से तड़का दूंगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो प्रोमो देखने के बाद पता चल रहा है कि शो में नॉमिनेशन टास्क काफी धमाकेदार होने वाला है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines