Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब अपने मिड प्वाइंट पर पहुंच चुका है। इसी के साथ घरवालों के रंग भी सामने आने लगे हैं। बीते दिन वीकेंड का वॉर में पहुंची हिना खान ने कुछ घरवालों को रियलिटी चेक दिया। अब आने वाले एपिसोड में बिग बॉस ने भी घरवालों की अग्निपरीक्षा ले डाली। अपने दोस्त को बचाने के लिए कौन अपनी बलि दे सकता है और नॉमिनेट हो सकता है, यह आज रात नॉमिनेशन टास्क में देखने को मिलेगा। वैसे आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। किसने किसे सेफ किया है, आइए जानते हैं…
नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो वायरल
फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में घरवालों को अपने रिश्तों की अग्निपरीक्षा देनी थी और खुद को नॉमिनेशन से बचाना या फिर खुद की बलि देना था। नॉमिनेशन टास्क में अपने दोस्तों को बचाने के लिए घरवाले किस हद तक जा सकते हैं, यह देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कौन हैं उन्नति तोमर? जिसके साथ दिग्विजय के रिलेशनशिप की हो रही चर्चा
किसने किसे किया सेफ
प्रोमो में आप देख सकते हैं कि श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग नॉमिनेशन टास्क करने पहुंची। इस दौरान दोनों इस बात पर झगड़ने लगे कि वो एक-दूसरे को सेफ करना चाहते हैं। हालांकि श्रुतिका ने चुम को सेफ करने का फैसला लिया। इसके बाद अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच टास्क हुआ और अविनाश ने ईशा को सेफ किया। वहीं विवियन ने शिल्पा शिरोडकर को सेफ किया।
सारा ने रजत दलाल को बचाया
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, सारा अरफीन खान और कशिश कपूर का नाम शामिल है। सारा ने इस हफ्ते रजत दलाल को सेफ किया है, जबकि खुद को नॉमिनेशन में डालने का फैसला लिया है।
एलिस कौशिक हो गईं बेघर
गौरतलब है कि बीते दिन वीकेंड का वॉर में एलिस कौशिक घर से बेघर हो गई हैं। यह वही एलिस हैं, जिनकी जब बिग बॉस 18 में एंट्री हुई थी, तब खुद बिग बॉस ने उन्हें टॉप 2 फाइनलिस्ट में से एक घोषित किया था। हालांकि करीब डेढ़ महीने तक घर में रहने के बावजूद एलिस घर में खुद को एक्टिव नहीं रख पाईं। इस वजह से वह घर से नॉमिनेट हो गईं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
6 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines