Bigg Boss 18 Nomination: बिग बॉस 18 के नॉमिनेशन टास्क में इस बार सभी को बड़ा झटका लगने वाला है। सबसे ज्यादा जिसके पैरों तले जमीन खिसकेगी वो शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) होंगी। अब उनके साथ क्या-क्या होगा वो भी जानेंगे। साथ ही ये भी पता करते हैं कि आखिर इस हफ्ते कौन से 6 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। अब इन 6 के 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम लीक हो गए हैं। साथ ही किसने-किसका नाम नॉमिनेशन टास्क में लिया वो भी एपिसोड के टेलीकास्ट से पहले ही सामने आ गया है। सबसे पहले तो ये ही जान लेते हैं कि किसने, किसको नॉमिनेशन टास्क में टारगेट किया है?
किसने किसे किया नॉमिनेट?
Vivian – दिग्विजय, चुम, चाहत और रजत ने विवियन के खिलाफ वोट किया।
Shilpa – रजत, सारा, श्रुतिका, अविनाश और दिग्विजय के कारण शिल्पा नॉमिनेट हुईं।
Digvijay – कशिश, सारा और विवियन का वोट दिग्विजय को गया।
Chum – अविनाश, सारा, रजत और विवियन ने अपना वोट चुम को दिया।
Avinash – करण, चुम, चाहत और दिग्विजय
Yamini – करण, कशिश और एडिन
Karan – रजत, सारा, अविनाश, विवियन ने मिलकर करण को नॉमिनेट किया है।
Sara – शिल्पा, करण, और दिग्विजय
Rajat – करण
Kashish – रजत, श्रुतिका, दिग्विजय और करण
Tajinder Bagga – दिग्विजय और करण
Edin – करण और यामिनी
Shrutika – कशिश
कौन-कौन हुए नॉमिनेट?
आखिर में जो 6 लोग नॉमिनेशन टास्क में बलि के बकरे बने हैं वो करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर हैं। हालांकि, टाइम गॉड होने की वजह से ईशा सिंह ने विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और यामिनी मल्होत्रा को नॉमिनेशन टास्क में सेव कर लिया। वहीं, ईशा ने शिल्पा शिरोडकर को बचाने से साफ-साफ इंकार कर दिया है। ये सुनकर न सिर्फ जनता बल्कि घरवाले भी हैरान हैं। अब करण शिल्पा को समझाते हुए नजर आएंगे कि जिसे वो बेटी की तरह मानती हैं वो उनके साथ गेम खेल रही है।
यह भी पढ़ें: Pyaar Ka Punchnama एक्ट्रेस की बेटी का ‘रोचक’ नाम रिवील, पिता ने हाथ पर गुदवाया
कौन होगा एविक्ट?
वहीं, एविक्शन की बात करें तो अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है। कुछ दिन बाद ही इस हफ्ते बिग बॉस से जिसका सफर खत्म होगा वो नाम रिवील होगा। वैसे गेम प्ले को देखते हुए सारा, कशिश और चुम सबसे ज्यादा खतरे में हैं। चुम को तो लव एंगल की वजह से फिर भी लोग पसंद कर रहे हैं लेकिन सारा और कशिश का गेम काफी कमजोर है। ऐसे में इन दोनों में से ही किसी एक के बेघर होने के चांस हैं।
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
41 mins agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 hr agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
21 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines