Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब चर्चा में है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ गई है। हालांकि, लिस्ट में जो नाम सामने आए हैं, वो हैरान करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस बार बिग बॉस 18 के घर से किसका पत्ता साफ हो सकता है?
इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट खबरी के लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, इस बार बेघर होने के लिए सात लोगों को नॉमिनेट किया गया है। इस लिस्ट में इस बार जो नाम सामने आए हैं, वो कुछ लोगों को हैरान भी कर सकते हैं। जी हां, इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, दिग्विजय राठी, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, कशिश कपूर और एलिस कौशिक का नाम शामिल है।
Bigg Boss 18
अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक
नॉमिनेशन लिस्ट में विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक का नाम लोगों को हैरान कर रहा है। गौर करने वाली बात है कि हर बार इन्हें घर में सेव कर लिया जाता है, लेकिन इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में इनका नाम आना कई लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस हफ्ते शो में मिड-वीक एविक्शन भी हो सकता है।
मिड-वीक एविक्शन
जी हां, हालिया सामने आए पोस्ट में यही कहा गया है कि इस हफ्ते के बीच में ही किसी दमदार कंटेंस्टेंट का पत्ता साफ हो सकता है। बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट बिग बॉस तक ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मिड-वीक एविक्शन की बात कही है। बिग बॉस तक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अलर्ट: हाई चांस है कि इस हफ्ते मिड-वीक एविक्शन हो सकता है और कोई स्ट्रांग कंटेस्टेंट बेघर हो सकता है।
Bigg Boss 18
इस हफ्ते कौन बेघर होगा?
अब नॉमिनेशन लिस्ट भी सामने आ गई है। ऐसे में फैंस को डर है कि उनके चहेते कंटेंस्टेंट शो से बाहर ना हो जाए। अगर शो से कोई भी दमदार कंटेंस्टेंट बेघर होता है, तो जाहिर-सी बात है फैंस का दिल टूट जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि शो से इस हफ्ते कौन बेघर होगा?
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut की Emergency की रिलीज डेट तय, जानें कब-कब हुई पोस्टपोन?
संबंधित खबरें
45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
36 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
1 hr agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहां गए हमलावर? CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
3 hrs agoचेहरे पर टेंशन, बिखरे बाल... फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलीं दिशा
3 hrs ago'5 राउंड फायरिंग, सामने हमलावर', करीब से चली गोलियां, कैसे बचे टाइगर श्रॉफ?
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, हमले के बाद की वीडियो-तस्वीर वायरल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा
13 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines