Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान भी शो के फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं और घरवालों की भी क्लास लगाते हैं। इस बीच अब इस हफ्ते नॉमिनेटेड हुए कंटेस्टेंट की लिस्ट भी आ गई है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है?
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
अगर बिग बॉस 18 में इस हफ्ते हुए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार सात लोगों के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में ईशा सिंह, चाहत पांडे, रजच दलाल, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन का नाम शामिल है। अब सवाल ये है कि आखिर इन सातों में कौन है वो जो इस बार बेघर होगा। अब सवाल ये है कि इस हफ्ते कौन-कौन बेघर होगा?
सारा अफरीन खान बेघर
गौरतलब है कि हाल ही में शो से सारा अफरीन खान का पत्ता साफ हुआ है। अब सारा के बाद इस हफ्ते ईशा सिंह और कशिश कपूर को सबसे कम वोट मिले हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस हफ्ते श्रुतिका अर्जुन भी नॉमिनेट हैं। ऐसे में अब इन तीनों को ही सबसे कम वोट मिलने के चांस बने हुए हैं। इस लिस्ट में भी कशिश ऊपर हो सकती है और उनका शो से पत्ता कट सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कशिश का गेम लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।
फिनाले के करीब शो
गौरतलब है कि बिग बॉस का फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में शो का हर एक कंटेस्टेंट बेहद फूंक-फूंककर कदम रखा रहा है। फिनाले में जाने के लिए हर कोई बेहद सावधानी से अपना कदम बढ़ा रहा है और कंटेस्टेंट की एक गलती उन्हें घर से बेघर कर सकती है। ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि घर में मौजूद हर एक कंटेस्टेंट ध्यान से खेल को खेले।
कब होगा शो का फिनाले?
इसके साथ ही अगर बिग बॉस के फिनाले की बात करें तो कहा जा रहा है कि शो का फिनाले अगले साल यानी साल 2025 में 19 जनवरी को होगा। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पर अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। अगर 19 जनवरी को ही शो का फिनाले होता है, तो शो अपने 18वें सीजन के विनर से ज्यादा दूर नहीं है। देखने वाली बात होगी कि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है?
यह भी पढ़ें- फराज खान की वजह से चमकी इस एक्टर की किस्मत? पहली ही फिल्म ने बनाया था सुपरस्टार
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines