हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स हुए 'नॉमिनेटेड', नाम भी रिवील

Bigg Boss 18 Nomination: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते कौन- कौन नॉमिनेट होगा अब वो नाम सामने आ गए हैं। इस बार 7 कंटेस्टेंट्स को बेघर किए जाने के लिए वोट किया गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Nomination

Bigg Boss 18 Nomination: बिग बॉस सीजन 18 में नॉमिनेशन टास्क बेहद ही मजेदार होने वाला है। इस बार कंटेस्टेंट्स को करंट लगने वाला है। नॉमिनेशन टास्क में अब कई कंटेस्टेंट्स आपको शॉक्ड कर देंगे। आज रात बिग बॉस के घर में कॉन्फेशन रूम में जो भी कंटेस्टेंट दूसरे शख्स को नॉमिनेट करने के लिए उसका नाम लेगा उसे हाथ पर बंधे बैंड के कारण करंट लगेगा। अब ये करंट किस-किस को लगने वाला है वो सभी नाम रिवील हो गए हैं।

7 कंटेस्टेंट्स के सिर पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

अभी तक इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क का टेलीकास्ट नहीं हुआ है। लेकिन इससे पहले कि आप नॉमिनेशन टास्क देखें, हम आपको उसके नतीजे बता देंगे। अब इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हुए हैं उन सभी के नाम सामने आ गए हैं। इस बार 3 या 4 नहीं बल्कि पूरे 7 कंटेस्टेंट्स के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटकने वाली है। इनमें से कई ऐसे नाम मौजूद हैं जो इस सीजन के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुतिका (Shrutika), शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), अरफीन खान (Arfeen Khan), शहजादा धामी (Shehzada Dhami), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), एलिस कौशिक (Alice Kaushik) और ईशा सिंह (Eisha Singh) इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। इनमें से कोई एक शख्स आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के शो से बाहर हो जाएगा। लेकिन इन सातों में से किसका सफर अब शो से खत्म होने वाला है अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Malaika Arora से पहले ये 5 सेलेब्स भी झेल चुके तलाक के बाद ब्रेकअप का दर्द

कौन हो सकता है बिग बॉस से बाहर?

इस हफ्ते की परफॉर्मेंस ही इनकी आगे की जर्नी तय करेगी। जो दर्शकों को एंटरटेन कर पाएगा या जो उनका दिल जीत पाएगा वो ही बिग बॉस में टिक पाएगा। वैसे एलिस, ईशा और अविनाश तो सुरक्षित ही लग रहे हैं। ये तीनों शो में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और ऐसे में इनके एविक्ट होने के चांस कम हैं। अरफीन या शहजादा की परफॉर्मन्स काफी वीक है और ये दोनों ही सबसे ज्यादा खतरे में लग रहे हैं। अब होता क्या है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा जब दर्शक वोट देंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola