Bigg Boss 18 Nomination List: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) अब बहुत ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। फिनाले अब कुछ ही दूरी पर है और इससे पहले घर से एक के बाद एक कंटेस्टेंट इविक्ट हो रहे हैं। बीते हफ्ते एक नहीं बल्कि 3 इविक्शन हुए हैं। मिड वीक इविक्शन में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी घर से बेघर हुए। इसके बाद वीकेंड का वार में यामिनी मल्होत्रा और इडिन रोज का पत्ता साफ हो गया। अब इस हफ्ते की भी नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें घर के दिग्गजों के नाम हैं, आइए जान लेते हैं कौन बॉटम 2 में और किसके बाहर होने के चांस ज्यादा।
इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट
बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। अब नॉमिनेट कंटेस्टेंट की लेटेस्ट लिस्ट सामने आ गई है। बिग बॉस के फैन पेज (BiggBoss_Tak) पर नॉमिनेट कंटेस्टेंट की नई लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), रजत दलाल (Rajat Dalal), चाहत पांडेय (Chahat Pandey), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा सिंह (Eisha Singh), कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) हैं।
यह भी पढ़ें:Zee5 पर भौकाल मचा रहीं ये 7 फिल्में, जो दिसंबर की सर्दी में कर देंगी वीकेंड का मजा दोगुना
किसका हो सकता है पत्ता साफ
इस हफ्ते की नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में इस बार सात नाम हैं। सबसे पहले विवियन डीसेना का नाम है तो बॉटम 2 में कशिश कपूर और सारा अरफीन खान हैं। अब बात उस कंटेस्टेंट की करें जो इस हफ्ते बाहर हो सकता है तो वो हैं सारा अरफीन खान। ये हम उनके कॉन्ट्रीब्यूशन के आधार पर कह रहे हैं। कहीं न कहीं वो घर में सिर्फ लड़ाई झगड़ा करती नजर आती हैं, और बिना मतलब के विवाद खड़े करती हैं।
इडिन और यामिनी ने चाहत पर उठाए सवाल
इडिन और यामिनी बीते दिन बिग बॉस 18 के घर से बाहर हो गई हैं। दोनों को जब इविक्ट किया गया तो उन्होंने सीधा उंगली चाहत पांडेय पर उठाई। उनका कहना था कि आखिर वो इस घर में क्या कर रही हैं, जो उन्हें नहीं बल्कि हमें घर से बेघर किया गया है। दोनों को जनता से मिले वोट में सबसे कम वोट मिलने के कारण इविक्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रहीं Hina Khan विदेश में ले रहीं कौन सी थेरेपी? बोलीं ये मेरी हेल्थ रिकवरी के लिए जरूरी
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
15 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
16 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
18 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
20 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
21 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines