Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में फराह खान (Farah Khan) वीकेंड का वार संभाल रही हैं। सलमान खान (Salman Khan) की गैर-मौजूदगी में शो की जिम्मेदारी फराह खान के कंधों पर आ गई है। वो ही इस हफ्ते घर से एक सदस्य को बेघर करने वाली हैं। बीते एपिसोड में फराह खान ने किसी को भी बेघर नहीं किया है। ऐसे में आज रात के एपिसोड में ही कोई कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाला है। अब किसका सफर इतना दूर आकर खत्म होगा, ये जानने के लिए पूरा देश बेताब हो रहा है।
कौन-कौन हैं नॉमिनेट?
वहीं, एविक्शन को लेकर अब एक शॉकिंग खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते बिग बॉस के मेकर्स एक बड़ी चाल चलने वाले हैं। एविक्शन में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा। अब वो ट्विस्ट क्या है और कौन शो से आउट होने वाला है? ये जानने से पहले ये पता कर लेते हैं कि कौन-कौन इस हफ्ते शो से एविक्ट होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं? इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स के सिर पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। करण वीर मेहरा, चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान और दिग्विजय राठी को इस हफ्ते घरवालों ने मिलकर नॉमिनेट किया है।
कौन हो सकता है बिग बॉस 18 से आउट?
यानी करण का पूरा का पूरा ग्रुप नॉमिनेटेड है। ऐसे में पूरे चांस है कि उनके ग्रुप से कोई बाहर हो जाए। वैसे वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो करण और दिग्विजय को भर-भरकर वोट्स आ रहे हैं। शिल्पा भी जैसे-तैसे खुद को बचाने में कामयाब हो ही गईं। वहीं, कशिश, सारा और चुम सबसे ज्यादा खतरे में हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस हफ्ते कोई भी शो से बाहर नहीं होगा। यानी इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होने वाला। अब एक ट्वीट सामने आया है जिससे इस बात का खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: क्या वीकेंड के वार में बायस्ड थीं Farah Khan? मिले 5 सबूत
क्या करण के ग्रुप को बचाने के लिए मेकर्स ने एविक्शन से किया इंकार?
इस ट्वीट के मुताबिक, वीकेंड का वार एपिसोड के बाद अविनाश मिश्रा बिग बॉस और मेकर्स पर सवाल उठाते हुए नजर आएंगे। वो पहले बिग बॉस की होस्ट फराह खान को बायस्ड बताएंगे और फिर एविक्शन न होने पर भी निशाना साधेंगे। अविनाश मिश्रा इस बात को मुद्दा बनाएंगे कि जब करण वीर मेहरा का ग्रुप नॉमिनेट हुआ तो एविक्शन नहीं किया गया, जब उनका ग्रुप नॉमिनेट होता है तो एविक्शन होता है। अब अगर वाकई इस हफ्ते एविक्शन नहीं हुआ तो फैंस भी मेकर्स की इस साजिश पर सवाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines