Bigg Boss 18 First Eviction: टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। खबरों के बाजार में बिग बॉस 18 से जुड़ी तमाम खबरें मौजूद हैं। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं और फैंस बिग बॉस से जुड़ी हर अपडेट जानना चाहते हैं। शो से लेटेस्ट ये आया है कि बिग बॉस 18 के पहले हफ्ते में कोई एक्विशन नहीं हो रहा है। जी हां, शो के पहले हफ्ते में कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं जा रहा है, लेकिन फिर भी एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जिसे बेघर होना पड़ा है।

कौन हुआ बेघर?

दरअसल, बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट बिग बॉस तक ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि बिग बॉस 18 के पहले हफ्ते में कोई एविक्शन नहीं होगा, लेकिन 'गधराज' घर से बाहर हो गए हैं। जी हां, बिग बॉस 18 से कंटेस्टेंट नंबर 19 का पत्ता साफ हो गया है। मतलब अब घर में गधराज देखने को नहीं मिलेंगे।

बिग बॉस का प्रोमो

इतना ही नहीं बल्कि बिग बॉस में होने वाले वीकेंड का वार का प्रोमो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड के कई सितारे जैसे तृप्ति डिमरी, राजकुमार राव, मल्लिका शेरावत भी नजर आ रहे हैं। हालांकि हाल ही में हुए बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद सलमान खान ने शो की आगे की शूटिंग रोक दी है। देखने वाली बात होगी कि अब कब भाईजान वापस शूटिंग पर लौटेंगे।

सलमान खान बेहद दुखी

गौरतलब है कि सलमान खान और बाबा सिद्दीकी को एक-दूसरे का बेहद करीबी माना जाता है। ऐसे में बाबा सिद्दीकी की मौत का असर सलमान खान पर साफ दिख रहा है। जैसे ही भाईजान को बाबा सिद्दीकी को गोली लगने की खबर मिली, तो वो अस्पताल जाना चाहते थे, लेकिन खुद सलमान खान की सुरक्षा भी जरूरी है और पुलिस ने भाईजान की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अस्पताल ना आने की ही सलाह दी। हालांकि बाद में सलमान खान को टाइट सिक्योरिटी के बीच अस्पताल में देखा गया। यह भी पढ़ें- Baba Siddique के मर्डर के बाद बढ़ी Salman Khan की सुरक्षा, टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आए ‘भाईजान’