Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 18 दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान हैं, लेकिन फिर भी कोई एलिमिनेशन नहीं हो रहा है। अब सवाल ये है कि जब शो में होस्ट सलमान खान भी हैं और सात लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट भी हुए थे, तो फिर भी कोई बेघर कैसे नहीं हो रहा। अब इसकी दो बड़ी वजहें सामने आई हैं। आइए जानते हैं कि क्या हैं वो बड़ी वजहें?
बिग बॉस में क्यों नहीं हुआ इस हफ्ते एलिमिनेशन?
दरअसल, ये सवाल हर किसी के मन में है और इसकी सबसे बड़ी वजह घर में मौजूद वो दो कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सबसे कम वोट मिले थे यानी तजिंदर बग्गा और कशिश कपूर हैं। जी हां, इन्हीं दोनों को वोटिंग ट्रेंड में सबसे कम वोट मिले थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इन्हीं दोनों की वजह से शो में इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा।
बग्गा हो सकते हैं वजह
गौर करने वाली बात है कि अरफीन खान के शो से बाहर होने के बाद से ही बग्गा और सारा दोनों किसी ना किसी वजह से चर्चा में हैं। कभी सारा के बेड पर बग्गा के बाल मिलना तो कभी बग्गा का सारा के लिए शायरी सुनाना चर्चा में है। अब ऐसा लग रहा है कि अगर वोटिंग ट्रेंड के आधार पर इस बार बग्गा को बेघर कर दिया जाता, तो शो का मसाला मिस हो जाता। जी हां, कयास लगाए जा रहे हैं कि बग्गा शो को नया मसाला दे सकते हैं और इसलिए इस बार शो में कोई एलिमिनेशन नहीं हो रहा है।
कशिश कपूर और सलमान की नोंक-झोक
इसके साथ ही अगर दूसरी वजह की बात करें तो इसकी वजह वाइल्ड कार्ड कशिश कपूर मानी जा रही है, वो इसलिए क्योंकि इस शो में सलमान और कशिश के बीच की बहस भी शो को नया एंगल दे सकती है क्योंकि कशिश को ‘पैसे लेकर भाग’ जाने की बात पर सलमान खान को खूब ट्रोल किया जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि शो में आगे क्या होने वाला है?
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के लिए मेकर्स ने स्टार्स पर पानी की तरह बहाया पैसा, किसे मिली कितनी रकम?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines