Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के हर एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये शो हर दिन के साथ पहले से भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के फ्लिप और यू टर्न से दर्शक भी एंटरटेन हो रहे हैं। लेकिन अब बिग बॉस फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है। अब उन्हें इस शो को देखने के लिए थोड़ा सब्र रखना होगा। जितनी बेसब्री से सभी को हर एपिसोड का इंतजार रहता है, अब उन सभी फैंस के लिए बुरी खबर है।
नए समय पर आएगा ‘बिग बॉस 18’
दरअसल, अब बिग बॉस का टाइम बदलने वाला है। यहां टाइम से मतलब टाइम गॉड से नहीं, बल्कि शो के टेलीकास्ट टाइम से है। यानी अब शो की टाइमिंग्स बदलने वाली है। इसी महीने ये बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जल्द ही नई टाइमिंग्स अनाउंस कर दी जाएंगी। अब आपको न सिर्फ वीक डेज पर, बल्कि वीकेंड पर भी बिग बॉस देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब इस शो की कई टाइमिंग क्या होगी? वो भी रिवील हो गया है।
किस समय पर आएगा ‘बिग बॉस 18’?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 18’ के समय में 16 फरवरी से फेरबदल किया जाएगा। यानी शो की टाइमिंग 16 फरवरी से बदल जाएंगी। वीक डेज यानी सोमवार से शुक्रवार अब बिग बॉस 18 रात 10:30 बजे आया करेगा। फिलहाल ये शो वीक डेज पर रात 10 बजे आता है। बात शुक्रवार और शनिवार के एपिसोड की करें, तो अब वीकेंड का वार भी अपने टाइम से आधा घंटा लेट आएगा। यानी सलमान खान का एपिसोड 16 फरवरी के बाद से रात 9:30 बजे से आया करेगा।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli-Anushka Sharma के बेटे Akaay ने नाम पर रिकॉर्ड दर्ज, 1 साल से पहले ही रचा इतिहास
क्यों हुआ बिग बॉस 18 के समय में बदलाव?
मतलब अब बिग बॉस फैंस का इंतजार आधा घंटा और बढ़ गया है, जो उन पर किसी जुल्म से कम नहीं है। आपको बता दें, ये बदलाव शो ‘मंगल लक्ष्मी’ (Mangal Lakshmi) और ‘मेरा बलम थानेदार’ (Mera Balam Thanedaar) की वजह से किया गया है। ये शो अब रात 9 बजे और 10 बजे टेलीकास्ट होंगे। तो आप भी ध्यान रखिएगा कहीं टाइमिंग के बदलाव के चक्कर में आपका एपिसोड मिस न हो जाए।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
3 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
4 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
6 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
8 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
10 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
12 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
14 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines