Bigg Boss 18 New Time God: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में इन दिनों ‘टाइम गॉड’ (Time God) बनने की लड़ाई चल रही है। फिलहाल तो विवियन डीसेना (Vivian DSena) के पास ये पावर है, लेकिन अब जल्द ही उनके हाथ से ये पावर चली जाएगी और किसी और को मिल जाएगी। इसी कड़ी में बिग बॉस ने एक टास्क किया और घर के तीन लोगों को ‘टाइम गॉड’ की रेस में रखा। इस लिस्ट में रजत दलाल (Rajat Dalal), चाहत पांडे (Chahat Pandey) और शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) के नाम हैं। हालांकि अभी तक शो में ये सामने नहीं आया है कि नया ‘टाइम गॉड’ कौन बना है? लेकिन जनता ने तो अपना फैसला सुना दिया है और बता दिया है कि विवियन नहीं बल्कि ये है घर का नया ‘टाइम गॉड’।
दरअसल हमने News24 के फेसबुक पेज पर एक पोल निकाला और उसके नतीजे भी सामने आ गए हैं। आइए जान लेते हैं कि कौन है वो जिसे जनता ने चुना नया ‘टाइम गॉड’ ऑफ हाउस।
पोल में खुली ‘पोल’
‘बिग बॉस’ ने तो 3 लोगों को ‘टाइम गॉड’ का दावेदार चुना और उन्हें टास्क पूरा करने के लिए कहा। हालांकि अभी तक घर में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन इससे पहले ही हमारी प्यारी जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। दरअसल न्यूज 24 ने फेसबुक पर एक पोल निकाला, जिसमें लिखा- Bigg Boss 18 का नया ‘टाइम गॉड’ कौन होना चाहिए? और क्यों? इस प्रश्न के ऑप्शन दिए जिसमें रजत दलाल, शिल्पा शिरोड़कर, और चाहत पांडे के नाम भी दिए। ऐसे में इस पोल के जरिए जनता ने भी इन कंटेस्टेंट की पोल खोली और कमेंट बॉक्स में अपने कमेंट कर अपना फैसला सुना दिया
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का घर बना जंग का मैदान, अविनाश और दिग्विजय के बाद इन कंटेस्टेंट के बीच मचा घमासान
कौन है जनता की पसंद?
जनता ने इस पोल में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी राय दी। अगर हम उस कंटेस्टेंट की बात करें जिसे जनता ने सबसे ज्यादा वोट दे ‘टाइम गॉड’ चुना तो वो है रजत दलाल। जी हां, वो ऑडियंस की पहली पसंद बन गए हैं। हालांकि घर में भी टास्क के दौरान लोगों ने उन्हें अपनी पसंद के रूप में रखा और टास्क में उनकी काफी मदद भी की।
कौन पहला और कौन बना आखिरी?
ये तो पता चल गया है कि जनता की पहली पसंद ‘टाइम गॉड’ के रूप में रजत दलाल हैं। अब दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाले कंटेस्टेंट के बारे में भी जान लेते हैं। सबसे ज्यादा वोट मिले हैं रजत दलाल को और दूसरे नंबर पर हैं राजमाता शिल्पा शिरोडकर और तीसरे नंबर पर आती हैं चाहत पांडे।
शिल्पा और रजत में है कांटे की टक्कर
जनता ने तो अपना फैसला सुना दिया है, लेकिन अब बारी है बिग बॉस की जो आज अपना फैसला सुनाने वाले हैं। पोल की मानें तो शिल्पा शिरोड़कर और रजत दलाल दोनों के बीच में कांटे की टक्कर है। अब देखना ये होगा कि इन दोनों में से कोई एक पावर पाने में सफल होता है या चाहत की चाहत पूरी होती है।
यह भी पढ़ें: ‘Shaktimaan’ के इस दमदार किरदार की हो चुकी मौत, जिसका भयानक रूप देख डर जाते थे बच्चे
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
48 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines