Bigg Boss 18 में होगी एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री? बॉलीवुड हसीना लगाएगी ग्लैमर का तड़का

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब शो में कंटेस्टेंट्स की गिनती में इजाफा हो सकता है। एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री की उम्मीद जताई जा रही है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में एक महीने में ही दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी हैं। दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) की एंट्री से जिस तूफान की उम्मीद की गई थी, एक हफ्ते में वो तो नहीं दिख पाया है। ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स शो में ट्विस्ट लाने के लिए और इसे और भी दिलचस्प बनाने के लिए एक और वाइल्ड कार्ड ले आएं। अब एक नाम सामने आया है जो जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के शो से जुड़ सकता है।

बिग बॉस 18 में होगी किसकी एंट्री?

कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की एक हसीना ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री मार सकती है। एक्ट्रेस वेरोनिका वानीज (Veronica Vanij) का नाम अब वाइल्ड कार्ड की लिस्ट में सामने आया है। आपको बता दें, वेरोनिका वानीज न सिर्फ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं बल्कि फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने पॉपुलर फिल्म ‘बंद तिजोरी’ (Bandh Tijori), ‘जो हुकुम मेरे आका’ (Jo hukum mere aka) और स्मार्टफोन (Smartphone) जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

वेरोनिका डबल करेंगी एंटरटेनमेंट का डोज!

वेरोनिका वानीज ने बेहद ही कम समय में एक बड़ा फैन बेस तैयार कर लिया है। साथ ही वो सलमान खान की बड़ी फैन भी हैं। ऐसे में हो सकता है कि वो इस सीजन शो का हिस्सा बन जाएं। वहीं, वाइल्ड कार्ड के लिए जो नाम सामने आ रहे हैं उनमें वेरोनिका का नाम भी शामिल है। हालांकि, अभी तक ये खबर कन्फर्म नहीं हुई है। एक्ट्रेस की तरफ से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन अगर वो ‘बिग बॉस 18’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में शामिल होती हैं तो न सिर्फ एंटरटेनमेंट का डोज डबल हो जाएगा, बल्कि शो में ग्लैमर का तड़का भी लग जाएगा।

बोल्डनेस ने किया मशहूर

वैसे भी वेरोनिका वानीज अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। आपको बता दें, इंस्टाग्राम पर वेरोनिका वानीज को 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। कम समय में उन्होंने इतने फैंस बना लिए हैं, अगर वो बिग बॉस में आईं तो उनकी फैन फॉलोइंग डबल हो जाएगी और करियर को पंख लग जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ