Bigg Boss 18 के 5 नए समीकरण जो देंगे शॉकिंग नतीजे, फिनाले से पहले पलटेगा खेल

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में नए समीकरण बन रहे हैं जो फिनाले तक खेल को पूरी तरह पलट देंगे। अब जानते हैं कौन-किसके साथ ये समीकरण बिठा रहा है?

Bigg Boss 18 Shrutika Kashish Kapoor Karan Veer Mehra Rajat Dalal

Bigg Boss 18 Shrutika Kashish Kapoor Karan Veer Mehra Rajat Dalal file photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में रिश्ते बड़ी जल्दी-जल्दी बदल रहे हैं। हर किसी की दोस्ती और दुश्मनी पल भर में चेंज हो रही है। अब शो अंत के करीब है और दर्शकों को इस दौरान कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जो चौंका देने वाले हैं। सबसे ज्यादा हैरानी तो कंटेस्टेंट्स के नए समीकरण देखने से हो रही है। अब घर में 1 या 2 नहीं बल्कि 5 नए समीकरण तैयार हुए हैं। चलिए जानते हैं ये कौन-कौन से हैं?

यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra और Avinash के लिए चौंकाने वाली खबर, टॉप-5 में दिखे 2 नए चेहरे

Advertisment

रजत-करण

रजत दलाल (Rajat Dalal) ने अपने ग्रुप की 2 कंटेस्टेंट्स के बेघर होते ही करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का ग्रुप ज्वाइन कर लिया है। वो उनके साथ बैठकर दुश्मन ग्रुप की बुराइयां कर रहे हैं। रजत ने हाल ही में विवियन डीसेना को नॉमिनेट कर करण की लॉयल्टी भी हासिल कर ली है। अब करण इस बात से कन्विंस हैं कि रजत उन्हीं की साइड हैं।

चुम-कशिश

चुम दरांग और कशिश कपूर का नया समीकरण कल ही देखने को मिला है। जब कशिश ने अविनाश के करैक्टर पर सवाल उठाए तो चुम ने उनका सपोर्ट किया। सिर्फ अविनाश के फ्लर्ट करने से ही चुम भड़क उठीं और अविनाश को खुलकर गलत कहती हुई नजर आईं। चुम से इस तरह की बातों की उम्मीद तो दर्शकों ने भी नहीं की थी।

विज्ञापन

चाहत-चुम

चाहत पांडे ने कल चुम को नॉमिनेट जरूर किया है, लेकिन जिस अंदाज में किया उससे बेहद क्लियर था कि उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था। उनके बात करने के तरीके से कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए थे। वैसे भी कई दिनों से नजर आ रहा है कि चाहत अकेली पड़ गई हैं और वो अब किसी का सहारा ढूंढ रही हैं।

विज्ञापन

करण-अविनाश

करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा भी पिछले कुछ दिनों से बातचीत बढ़ा रहे हैं और घर के सभी मुद्दों पर खुलकर बातचीत कर अपनी राय रख रहे हैं। दोनों में दोस्ती तो नहीं है, लेकिन अब दुश्मनी भी नजर नहीं आ रही है। ये रिश्ता सिर्फ समीकरण का है और सभी लोगों को साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

श्रुतिका-कशिश

श्रुतिका अर्जुन और कशिश कपूर भी पिछले हफ्ते से दोस्ती के नाम पर समीकरण बिठा रही हैं। पहले रजत की मर्जी के खिलाफ जाकर कशिश ने दूसरे ग्रुप की टाइम गॉड बनने में मदद की। इसके बदले में श्रुतिका ने कशिश को प्रायोरिटी पर रखा और नॉमिनेशन टास्क में कई घरवालों से ज्यादा गिफ्ट भी दिए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ