हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में क्यों फूट-फूटकर रोई 'अनुपमा' की लाडली? बिग बॉस से की खास रिक्वेस्ट

Muskan Bamne Emotional In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में पहले ही हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए मुस्कान बामने नॉमिनेट हो गई हैं। बिग बॉस से बात करते हुए एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं।

विज्ञापन
Muskan Bamne.

Muskan Bamne Emotional In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर,रविवार को हुआ था, जिसमें टीवी जगत के 18 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। इन कंटेस्टेंट्स में ‘अनुपमा’ फेम मुस्कान बामने का नाम भी शामिल है, जो अपने किरदार ‘पाखी’ से हटकर अपना रियल साइड फैंस को दिखाने इस शो में आई हैं। हालांकि पिछले 3 दिनों में एक्ट्रेस कैमरे पर बहुत कम बार ही नजर आई हैं। नतीजा ये हुआ है कि पहले हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में मुस्कान बामने को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होना पड़ा है।

मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अब ‘अनुपमा की लाडली’ बिग बॉस के घर में फूट-फूटकर रोती हुईं दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो शो में हो रहे लड़ाई-झगड़े के बीच काफी स्ट्रेस में नजर आ रही हैं।

बिग बॉस से बात कर इमोशनल हुईं मुस्कान

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुस्कान बामने कन्फेशन रूम में बैठी हैं, जहां वो बिग बॉस से बातचीत करते हुए काफी इमोशनल हो गई हैं। एक्ट्रेस कहती हैं, ‘मुझे पता नहीं था कि अकेले यहां पर क्या करूंगी और कैसे रहूंगी। कोशिश कर रही हूं लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि यहां बात करने के लिए कोई नहीं है।’ ये कहते हुए मुस्कान रोने लग जाती हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस मुस्कान बामने से पूछते हैं कि क्या उन्हें किसी तरह की मदद चाहिए तो एक्ट्रेस कहती हैं, ‘क्या घर पर बात हो सकती है?’ इस पर बिग बॉस उन्हें ‘नहीं’ में जवाब देते हैं। जब मुस्कान कहती हैं कि क्या फैमिली फोटो मिल सकती है? इस पर भी उन्हें ‘नहीं’ में जवाब मिलता है। ये सुनकर मुस्कान बामने काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें घर के अंदर किस तरह से मानसिक रूप से प्रभावित होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में आते ही विवियन डीसेना पड़े सभी पर भारी? ये 5 वीडियो दे रहे सबूत

विज्ञापन

फैंस भी मुस्कान के भोलेपन से हो रहे हैरान

बता दें कि बिग बॉस 18 में अभी तक मुस्कान बामने खुलकर गेम में नहीं आई हैं। वो गेम में खोई हुई दिखाई देती हैं। यही नहीं उनका इंटरेक्शन भी घरवालों से अभी तक नहीं हो पाया है। जिस तरह से मुस्कान घर में खोई हुई दिखाई दे रही हैं, उनके फैंस भी काफी ज्यादा हैरान हैं।

जाहिर है कि मुस्कान बामने ने टीवी शो ‘अनुपमा’ में पाखी का किरदार प्ले किया था, जिसमें उन्होंने काफी बिगड़ैल लड़की की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए मुस्कान को कई बार ट्रोल भी किया गया। हालांकि बिग बॉस में उनकी सीधी-साधी छवि देखने के बाद फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं।

विज्ञापन

5 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में बीती रात पहला नॉमिनेशन टास्क हुआ था, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने आपसी सहमति से 5 लोगों को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मुस्कान बामने, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, गुणरत्न सदावर्ते और चाहत पांडे नॉमिनेट हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola