Bigg Boss History: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का काफी ध्यान खींच रहा है। ढाई हफ्ते तक घर में रहने के बाद बीते दिनों मुस्कान बामने का शो से सफर खत्म हो गया। घर से बाहर आने के बाद मुस्कान ने अपनी जर्नी पर बात की और बताया कि घर में रहते हुए वो ज्यादा सोचने लगी थीं। दरअसल, एक्ट्रेस पहले ही दिन से घर में काफी खोई-खोई सी दिखाई दे रही थीं। कम इन्वॉल्वमेंट के चलते उन्हें अन्य घरवालों ने मिलकर तीनों हफ्ते तक नॉमिनेट किया था।
बीते एपिसोड में घरवालों के वोटों के आधार पर आखिरकार मुस्कान बामने बेघर हो गईं। वैसे आपको बता दें कि ऐसी कई टीवी हसीनाएं हैं, जिन्होंने बिग बॉस में आकर ‘गुनाह’ किया था। अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें घर से बेघर करने का एक मौका नहीं छोड़ा था। आइए देखें पूरी लिस्ट…
सुकीर्ति कांडपाल
टीवी एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल बिग बॉस की जर्नी का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि उनका सफर लंबा नहीं रहा और उन्हें नॉमिनेट होना पड़ा था। दरअसल, शो के दौरान सुकीर्ति किसी से झगड़ा नहीं करती थीं। उन्हें कई बार घर के अंदर घुटते हुए देखा गया था। इस वजह से वो नॉमिनेट होकर इविक्ट हो गईं।
दलजीत कौर
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर का सफर भी कुछ ऐसा ही रहा है। एक्ट्रेस ने जब बिग बॉस के घर में एंट्री की थी, तब दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें थीं। हालांकि पहले ही हफ्ते में कम इन्वॉल्वमेंट की वजह से वो नॉमिनेट हुईं और बेघर हो गईं।
यह भी पढ़ें: मुस्कान बामने के बाद घर में एक और इविक्शन! Bigg Boss 18 में आएगा बड़ा ट्विस्ट
नेहा पेंडसे
टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने बिग बॉस के घर में झगड़ा करने से साफ मना कर दिया था। कंटेस्टेंट्स के साथ ज्यादा कनेक्शन नहीं बना पाईं नेहा दूसरे हफ्ते में ही बिग बॉस के घर से बेघर हो गई थीं।
दिगांगना सूर्यवंशी
टीवी एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी की बिग बॉस भी कुछ ऐसी ही रही थी। शो में उन्होंने लड़ना तो दूर किसी घरवाले से ऊंची आवाज में बात तक नहीं की थी। नतीजा यह हुआ कि दिगांगना शो से आउट हो गईं।
सुंबुल तौकीर खान
टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान लंबे वक्त तक बिग बॉस में टिक तो गई थीं लेकिन इसके पीछे की वजह उनकी उनकी फैन फॉलोइंग थी। घरवाले उन्हें घर से बेघर करने का एक मौका नहीं छोड़ रहे थे।
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
40 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
3 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
8 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
11 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines