Bigg Boss 18 Most Entertainer Contestant: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का घर हो और एंटरटेनमेंट न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो में 18 कंटेस्टेंट थे, जिसमें से एक यानी हेमा शर्मा (Hema Sharma) उर्फ वायरल भाभी बाहर हो गई हैं। अब घर के अंदर 17 कंटेस्टेंट बचे हैं, जो अपना शानदार गेम खेल लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसमें तो कोई दो राय है ही नहीं कि या तो लड़ाई झगड़े से बिग बॉस की ऑडियंस एंटरटेन होती है या फिर कोई कंटेस्टेंट ऐसा हो जो अपने अलग अंदाज से लोगों को एंटरटेन करता हो। पहले इस लिस्ट में मनीषा रानी से लेकर अंकिता लोखंडे का नाम शामिल था। अब इस बार एक और ऐसा कंटेस्टेंट है जो अपने फनी अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहा है। चलिए फिर जल्दी से जान लेते हैं उसका नाम…
कौन है वो जो बना सबसे बड़ा एंटरटेनर
बिग बॉस 18 में इस बार सबसे अलग कंटेस्टेंट आए हैं। जहां पिछले शो में यूट्यूबर की लिस्ट लंबी थी तो इस बार सेलिब्रिटी की भरमार है। अब हम उस कंटेस्टेंट का नाम जान लेते हैं जो घर के अंदर सबसे ज्यादा एंटरटेन कर रहा है। जी हां हम किसी और की नहीं बल्कि श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) की बात कर रहे हैं। पहले दिन यानी प्रीमियर के दिन से लेकर अब तक वो सभी को हंसा रही हैं। एक्ट्रेस सबसे ज्यादा अपने पति अर्जुन के बारे में बात करती दिखाई देती हैं।
यह भी पढ़ें:मैरिड होते हुए भी गर्लफ्रेंड क्यों रखते हैं भोजपुरी स्टार्स? खेसारी लाल यादव का शॉकिंग खुलासा
अर्जुन को लेकर बढ़ी चिंता
वैसे तो पहले दिन से ही श्रुतिका ने अपने पति और बच्चों की बात करके घर के सभी सदस्यों को खूब हंसाया। अब बीते दिन के एपिसोड में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल बिग बॉस ने उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया जिसमें उन्हें बताया कि उनके पति अर्जुन का फोन आया था उन्होंने बिग बॉस को बैंकॉक जाने का ऑफर दिया है। इस बात को सुनते ही वो सीट से उठ गई और अपने फनी अंदाज में बोलने लगी की नहीं ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने बड़े ही फनी अंदाज में अपनी बात बिग बॉस के सामने रखी।
पहले दिन पोट्टी पर कहने लगी ये बात
श्रुतिका ने बिग बॉस के घर में कुछ दिन पहले ही कुछ ऐसा बोला कि सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। दरअसल वो घरवालों के सामने बोलती हैं कि मुझे बिग बॉस के घर में पोट्टी ही नहीं आ रही है। हालांकि उन्होंने देसी अंदाज में बोला जो सुनने में भी अजीब लग रहा था। इसके अलावा जब घर में गधाराज था तब भी लो लगातार उसे लेकर भी फनी बात बोलती रहती थी। उनका बोलने का अंदाज सबसे अलग है जो घरवालों के साथ ही ऑडियंस को भी काफी पसंद आता है।
यह भी पढ़ें: मुझे खेसारी लाल यादव से जान का खतरा, इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेत्री के 5 सनसनीखेज खुलासे
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines