Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) का सेलिब्रिटी बेस्ड रियलिटी शो ‘बिग बॉस‘ सीजन 18 के साथ 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हर गुजरते लम्हे के साथ ही बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) का नाम इस शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कंफर्म हो गया है। अब उनके अलावा एक और सेलिब्रिटी कपल के शो से जुड़ने की खबर सामने आई है। हर बार की तरह इस बार भी इस शो में एक कपल नजर आ सकता है।
बिग बॉस 18 में इस कपल की एंट्री हुई कंफर्म!
इस सेलिब्रिटी कपल की बात करें तो इनका कनेक्शन सीधा बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानी एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से है। अब ऋतिक रोशन के करीबी भी सलमान खान के शो में दिखाई दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अब इस शो में किसकी एंट्री पर बात चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शो की कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में अब एक्ट्रेस और होस्ट सारा खान (Sara Khan) और उनके हसबैंड अरफीन खान (Arfeen Khan) का नाम भी शामिल हो गया है।
इन सेलेब्स संग कर चुके काम
बता दें, अरफीन खान एक मशहूर लेखक और जीवन कोच हैं। ये दोनों ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), करीना कपूर (Kareena Kapoor) जैसे तमाम बड़े सेलेब्स के साथ काम कर चुके हैं। अरफीन TED स्पीकर हैं तो वहीं, उनकी पत्नी सारा एक्ट्रेस और होस्टिंग के अलावा एंटरप्रेन्योर होने के लिए भी जानी जाती हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि वैसे तो ये दोनों दुबई में रहते हैं, लेकिन इस शो के लिए 2 अक्टूबर तक अरफीन खान और सारा मुंबई आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Ritu Rathee ने कंफर्म की Gaurav Taneja संग तलाक की खबर? वीडियो शेयर कर दिया रियलिटी चेक
सारा खान टीवी पर कर चुकीं कई साल काम
हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने की खबर नहीं की गई है। सारा खान की बात करें तो वो टीवी इंडस्ट्री का एक पॉपुलर फेस रही हैं। ‘Dhoondh Legi Manzil Humein’, ‘CID’, ‘ Zindagi Wins’, ‘Dilli Wali Thakur Gurls’, ‘Siya Ke Ram’ और ‘Fear Files’ जैसे कई बड़े शोज में उन्होंने काम किया है। इसके अलावा वो कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अब देखना होगा उनकी और उनके हसबैंड की सलमान खान के शो में एंट्री होती है या नहीं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines