Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कुछ बेहद खतरनाक होने वाला है। शो में जल्द ही एक बड़ा धमाका हो सकता है। इस धमाके के लिए अभी ऑडियंस भी तैयार नहीं हैं। ऐसे में उन्हें जल्द ही एक बड़ा शॉक लग सकता है। जैसा की देखने को मिल रहा है कि शो में एक के बाद एक वाइल्ड कार्ड्स आते जा रहे हैं। पहले दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) की बीच शो में एंट्री हुई थी। इसके बाद 3 और हसीनाएं शो में शामिल हो गई हैं।
‘बिग बॉस 18’ में होगी मिड वीक एग्जिट!
यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra), एडिन रोज (Edin Rose) और अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद शो में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। साथ ही ये भी समझ आ रहा है कि मेकर्स को पुराने कंटेस्टेंट्स में कोई खास दिलचस्पी नहीं बची है। शायद यही कारण है कि शो में धड़ाधड़ वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही हैं। अब जब इतने लोग शो में आए हैं तो ‘बिग बॉस 18’ से कुछ एग्जिट भी तो होंगी ही। अभी इसी एग्जिट को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
7 लोगों के सिर पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ‘बिग बॉस 18’ में जल्द ही मिड वीक एविक्शन हो सकता है। आपको बता दें, इस हफ्ते घर से एविक्ट होने के लिए 7 लोगों को नॉमिनेट किया गया है। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), विवियन डीसेना (Vivian Dsena), चाहत पांडे (Chahat Pandey), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), कशिश कपूर (Kashish Kapoor), एलिस कौशिक (Alice Kaushik) और दिग्विजय राठी शामिल हैं। अब इनमें से ही किसी एक का सफर बीच हफ्ते ही खत्म हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के साथ फिर हुआ हादसा, स्टेज पर गाते-गाते गिर पड़े सिंगर; वीडियो वायरल
कौन होगा एविक्ट?
कहा जा रहा है कि एलिस कौशिक मिड वीक एविक्शन का शिकार हो जाएंगी। हालांकि, अभी तक मिड वीक एविक्शन की खबर कन्फर्म नहीं हुई है। न ही ऐलिस के बेघर होने को लेकर कोई ऑफिशियल इनफार्मेशन सामने आई है। ऐसे में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। हालांकि, अगर इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन होता है तो इस तिकड़ी को और इनके फैंस को जोरदार झटका लग सकता है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines