Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के हालिया एपिसोड ने सबका ध्यान तब खींच लिया, जब अचानक दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का जिक्र छिड़ा। दरअसल, इन दिनों शो में कुछ पत्रकार आकर कंटेस्टेंट्स से बात कर रहे हैं और उनसे कुछ मजेदार और रोचक सवाल भी कर रहे हैं। ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने भी बिग बॉस के घर में एंट्री ली और ‘मिट्टी के तेल’ उर्फ करण वीर मेहरा से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सीधे सवाल कर लिए।
बिना बात बिग बॉस में हुआ सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र?
इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी सवाल किए गए, लेकिन बिना वजह उनका जिक्र क्यों किया गया? वो लोगों को समझ नहीं आ रहा। बाकी कंटेस्टेंट्स से सिर्फ शो को लेकर या फिर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किए जा रहे थे। लेकिन जब करण वीर मेहरा का नंबर आया तो उनसे सारे भावुक सवाल किए गए। पहले उनकी दोनों टूटी शादियों पर बात हुई फिर चुम दरांग संग उनके रिश्ते पर सफाई मांगी गई। इसके बाद शो में करण वीर मेहरा से उनके दिवंगत दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सवाल किए गए। अब ये सब देखकर लोगों को लग रहा है कि मेकर्स ने जानकर सुशांत का नाम इस्तेमाल किया है।
क्या TRP और सिम्पथी के लिए SSR को लेकर पूछे गए सवाल?
सुशांत के नाम पर न सिर्फ शो को TRP मिलेगी बल्कि करण को भी सिम्पथी वोट्स मिल जाएंगे। वैसे भी करण की इमेज पिछले कुछ दिनों में काफी खराब हो गई है। ऐसे में उनकी और सुशांत की इमोशनल स्टोरी करण की नैया पार लगा सकती है। चलिए जानते हैं करण से सुशांत को लेकर क्या-क्या पूछा गया और इस दौरान कौन-से नए खुलासे हुए। सबसे पहले सौरभ द्विवेदी ने करण से पूछा सुशांत से आप कब मिले थे? कंटेस्टेंट ने जवाब दिया- ‘2014, अंकिता के साथ में, अंकिता के घर पर। करण ने रिवील किया कि शराब की लत से बाहर निकलने में सुशांत ने कैसे उनकी मदद की थी।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal के 5 विवादित बयान, हिंसक बर्ताव का पुख्ता परिणाम
सुशांत ने कैसे की थी करण वीर मेहरा की मदद?
करण ने बताया कि उस दौरान उनका करियर लो पॉइंट पर था और सुशांत इंजीनियरिंग स्टूडेंट थे, तो बहुत क्लियरली बातें रखते थे। जैसे 5 साल बाद अपने आपको कहां देखते हो? वो उस तरह से चीजें प्लान करते थे। सुशांत ने अपने कॉन्टेक्ट्स से करण को मिलाया था। करण ने कहा कि उन्हें सुशांत की मौत से शॉक लगा था, क्योंकि वो और उनका परिवार सुशांत के बेहद करीब थे। ये न्यूज देखने के ढाई-तीन घंटे तक उनके घर में किसी ने किसी से बात ही नहीं की थी। अब करण से किए इन सब सवालों पर फैंस नाराज दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
10 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
40 mins agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
14 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines