Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में फिनाले से पहले एक ऐसा दिलचस्प ट्विस्ट आया है, जिसके बाद दर्शक भी समझ नहीं पा रहे हैं कि मेकर्स करना क्या चाहते हैं? बिग बॉस के दिमाग में क्या चल रहा है, वो समझ पाना इतना भी आसान नहीं है। उनके हर कदम के पीछे एक चाल छिपी है। वो जो भी करते हैं और जो भी फैसले लेते हैं उसके पीछे एक बड़ा मकसद होता है। हाल ही में बिग बॉस ने एक ऐसा मूव प्ले किया जिसके बाद वो पूरी तरह से ऑडियंस के सामने एक्सपोज हो गए।
क्या था बिग बॉस का असली गेम?
दरअसल, हाल ही में एक बड़ा टास्क रखा गया था, जिसके बाद घर को फिनाले में पहुंचने वाला पहला कंटेस्टेंट मिल गया था। लेकिन ये टास्क और फिर उसके बाद आया रिजल्ट सब कुछ सवालों के घेरे में है। हर कोई जानना चाहता है कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से टिकट टू फिनाले वापस लेकर, बिग बॉस ने क्या उनके खिलाफ साजिश रची है या उनपर कोई फेवर किया है? आपको बता दें, विवियन ने ये टास्क जीत लिया था और बिग बॉस ने घोषणा भी कर दी थी।
टास्क से पहले ही तय था विनर?
हालांकि, कुछ घंटों बाद बिग बॉस ने तुरुप का इक्का फेंका और विवियन से सवाल कर लिया कि क्या वो आखिरी टाइम गॉड की पोजीशन और टिकट टू फिनाले छोड़कर इसे चुम दरांग (Chum Darang) को देना चाहेंगे? एक बार नहीं बिग बॉस ने ये सवाल विवियन से कई बार किया, जैसे वो चाहते हों कि विवियन हां कर दें, लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया? दरअसल, सबसे पहले तो मेकर्स ने जानकर ऐसा टास्क रखा जिसमें विवियन जीत जाएं। जब एक लड़का और लड़की टास्क परफॉर्म करेंगे तो बल के हिसाब से तो लड़का ही जीतेगा। ऐसे में ये पहले से ही तय था कि विवियन जीतने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Chum Darang ने टिकट टू फिनाले में खेला ‘वूमन कार्ड’? या दिखाया वूमन एम्पावरमेंट? मिला सबूत
क्या थी विवियन से टिकट वापस लेने की असली वजह?
इसके अलावा जब विवियन की जीत के बाद घरवालों ने उन्हें ताने मारे और चुम को चोटिल करने के आरोप लगाए तब भी बिग बॉस ने अपने लाडले का सपोर्ट किया। बिग बॉस ने करण से बात करते हुए पूछा कि अगर कोई किसी के बीमार होने पर या घायल होने पर उससे हालचाल पूछता है तो क्या वो इंसान गलत है? यहां बिग बॉस ने विवियन का सपोर्ट किया। जब विवियन ने मेकर्स से कॉन्फेशन रूम में बात करने की मांग की, तो उन्होंने विवियन से अपना हक छोड़ने का हिंट दे दिया। दरअसल, वो चाहते थे कि विवियन टिकट टू फिनाले छोड़कर जनता की नजरों में महान बन जाएं। वैसे भी उनका फिनाले में पहुंचने तो तय है ही, ऐसे में उन्हें इस टिकट की वैसे भी कोई जरूरत नहीं है। वहीं, अगर वो अपनी टिकट छोड़ देंगे तो उन्हें सिम्पथी भी मिल जाएगी और अग्रेशन दिखाने वाली गलती भी ढक जाएगी।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
3 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
5 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
6 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines