Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में मेकर्स की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। इस बार बिग बॉस काफी बायस्ड हैं और ये कई मौकों पर देखने को मिला है। मेकर्स इस बार कुछ कंटेस्टेंट्स पर हद से ज्यादा फेवर कर रहे हैं और बाकी लोगों को यूं ही नजरअंदाज कर देते हैं। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को पूरे सीजन अटेंशन देने के बाद अब अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) भी बिग बॉस के लाडले बनते जा रहे हैं। इस हफ्ते बस अविनाश को इंसाफ दिलवाने के लिए ही बिग बॉस लगे रहे।
मेकर्स ने क्यों नहीं लिया चाहत का स्टैंड?
कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने अविनाश पर जो भी आरोप लगाए थे उसी पर न सिर्फ पूरा हफ्ता बिग बॉस ने डिस्कशन में निकाल दिया बल्कि वीकेंड का वार भी उन्हें ही समर्पित कर दिया। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब घर में किसी कंटेस्टेंट पर ऐसे आरोप लगे हों। इससे पहले भी कंटेस्टेंट्स का कैरेक्टर असैसनैशन इस शो में हो चुका है, लेकिन उनके लिए इतना बड़ा स्टैंड मेकर्स ने कभी नहीं लिया। खुद अविनाश नेशनल टीवी पर एक लड़की के चरित्र पर उंगलियां उठा चुके हैं।
अविनाश की गलती पर ढका पर्दा?
एक बार नहीं बल्कि कई बार इस शो में अविनाश मिश्रा-चाहत पांडे (Chahat Pandey) को लेकर ऐसी-ऐसी बातें कर चुके हैं, जो एक लड़की के लिए सही नहीं हैं। अविनाश के आरोप से न सिर्फ चाहत की नेशनल टीवी पर इमेज खराब हुई है, बल्कि दर्शकों के मन में उनके लिए एक नैरेटिव भी सेट हुआ होगा। फिर भी मेकर्स ने कभी चाहत की इमेज क्लीन करने के लिए न तो अविनाश को फटकार लगाई और न ही ऐसी कोई क्लिप दिखाई जिससे ये साबित हो सके कि अविनाश गलत थे।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena को Bigg Boss ने किया साइड लाइन? एपिसोड में मिला सबूत
मेकर्स ने फिर दिखाया दोगलापन
वीकेंड का वार पर भी अविनाश को न तो सलमान खान (Salman Khan) से डांट पड़ी और न ही वो टॉपिक शो में उठाया गया। चाहत को मेकर्स की तरफ से कोई सपोर्ट नहीं मिला। अगर एक लड़के पर आरोप लगे तो वो गलत है, लेकिन अगर एक लड़की को लेकर वही बातें कहीं जाएं, तो उन्हें इग्नोर करना क्या सही है? ऐसे में अब मेकर्स का दोगलापन साफ-साफ दिखाई दे गया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines