Aniruddhacharya Maharaj को आया बिग बॉस 18 से ऑफर, क्या शो में नजर आएंगे धर्मगुरु?

Aniruddhacharya Maharaj In Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स शो के लिए लगातार सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि धर्मगुरु अनिरुद्धाचार्य को अप्रोच किया गया है।

Aniruddhacharya On Bigg Boss 18.

Aniruddhacharya On Bigg Boss 18.

Aniruddhacharya Maharaj In Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के बाद दर्शकों को ‘बिग बॉस 18‘ का बेसब्री से इंतजार है। शो को लेकर फैंस इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं कि हर दिन इससे जुड़े अपडेट्स जानने के लिए बेताब रहते हैं। जाहिर है कि सलमान खान का शो टीवी पर जल्द ही दस्तक देने वाला है। मेकर्स लगातार सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर, समीरा रेड्डी, अर्जुन बिलानी समेत कई सेलेब्स के नाम आ रहे हैं, जिन्हें मेकर्स ने बिग बॉस के अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किया है।

अब खबर है कि धर्मगुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज को इस कंट्रोवर्शियल शो के लिए अप्रोच किया गया है। इस खबर ने आते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। बिग बॉस के फैंस भी जानना चाहते हैं कि क्या वाकई धर्मगुरु ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं?

क्या बिग बॉस 18 में दिखेंगे धर्मगुरु?

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बिग बॉस 18’ के लिए मेकर्स ने धर्मगुरू अनिरुद्धाचार्य महाराज को अप्रोच किया था। दरअसल, धर्मगुरु के वीडियो और रील अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसमें उनके वचन और सेंस ऑफ ह्यूमर को फैंस काफी पसंद होते हैं और उनके इंस्पायर्ड होते हैं। ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि अनिरुद्धाचार्य ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बनें। हालांकि धर्मगुरु ने मेकर्स के ऑफर को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिरुद्धाचार्य लड़ाई-झगड़े टाइप शो में नजर नहीं आना चाहते हैं। ऐसे में साफ हो गया है कि वो बिग बॉस की जर्नी का हिस्सा नहीं बन रहे हैं।

लाफ्टर शेफ एंटरटेनमेंट में हुए थे शामिल

जाहिर है कि इससे पहले धर्मगुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज कलर्स के शो ‘लाफ्टर शेफ एंटरटेनमेंट इंडिया’ में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने सेलेब्स के साथ खूब हंसी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया था। वहीं अर्जुन बिजलानी उनके पैरों में बैठकर आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए थे। शो के प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में जब खबर आई कि अनिरुद्धाचार्य बिग बॉस में नजर आ सकते हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि धर्मगुरु शो का हिस्सा बनने के मूड में नहीं हैं।

स्वामी ओम बन चुके बिग बॉस का हिस्सा

गौरतलब है कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में पहले भी खुद को धर्मगुरु बताने वाले दिवंगत स्वामी ओम की एंट्री हो चुकी है। वो ‘बिग बॉस 10’ का हिस्सा बने थे। हालांकि अपनी हरकतों से उन्होंने शो में काफी लड़ाई-झगड़े और घटिया हरकतें की थीं। कई बार सलमान खान उन्हें तगड़ी फटकार लगाते हुए नजर आए थे। बता दें कि फिलहाल बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट्स शामिल होने के लिए कनिका मान, शोएब इब्राहिम, सोमी खान, दलजीत कौर, डॉली चायवाला, फैजल शेख उर्फ फैजू समेत कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि शो 5 अक्टूबर से शुरू होगा। हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ