Bigg Boss 18, Salman Khan: टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस वक्त जमकर लाइमलाइट चुरा रहा है। इस शो को लेकर दर्शकों में एक अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिलता है। फैंस बेहद चाहकर शो को देखते हैं और इसके लिए पागल रहते हैं। दरअसल, हाल ही में सलमान खान के शो की टीआरपी में धड़ाम से गिरती नजर आई। ये होना भी लाजिमी था क्योंकि घर में अविनाश का घरवालों को परेशान करना दर्शकों को रास नहीं आया। आइए जानते हैं वो कारण जिनकी वजह से शो की रेटिंग का दिवाली पर दिवाला निकल सकता है।
कोई नई एक्टिविटी नहीं
दरअसल, ये तो सभी जानते हैं कि इस वक्त सलमान खान अपनी जान को जोखिम में डालकर शो की शूटिंग कर रहे हैं। बावजूद इसके सलमान खान के शो को लोगों ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया और इसका सबसे बड़ा है शो में किसी तरह की कोई नई एक्टिविटी ना होना। बिग बॉस में हमेशा नए टास्क दिए देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार राशन और नॉमिनेशन को छोड़कर कुछ नया नहीं दिख रहा है।
नए पैंतरे अपनाने चाहिए
राशन और नॉमिनेशन को लेकर शो में कंटेस्टेंट को खूब जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ऐसे में दर्शकों का मानना है कि इसके लिए स्टार्स को कुछ नए तरीके या फिर पैंतरे अपनाने की जरूरत है। इस तरह से सूखा-सूखा रहने से काम नहीं चलेगा और इससे लोगों को कुछ मजा भी नहीं आ रहा है।
ओरिजनल पर्सनैलिटी नहीं
इस बार के सीजन में एक चीज ऐसी है, जो सबमें दिख रही है और वो है अपने स्टारडम के नशे में चूर होना। शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट को देखकर ऐसा लग रहा है कि सब फेक हैं किसी की भी अपनी ओरिजनल पर्सनैलिटी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में दर्शकों को इसको लेकर भी कुछ मजा नहीं आ रहा है।
सलमान खान का क्रेज कम
बिग बॉस को लेकर कुछ लोगों का ये भी कहना है कि अब सलमान खान का वैसा क्रेज नहीं रहा है और अब दर्शक उनको होस्ट के तौर पर नहीं देखना चाहते। इसलिए एक कारण ये भी हो सकता, जिसकी वजह से शो की टीआरपी सलमान के होने के बाद भी धड़ाम से गिर रही है।
फैंस का स्टैंडर्ड बदल रहा
गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान, बिग बॉस 18 के सेट पर वापस आए। वापस आने के बाद सलमान इस दौरान बेहद इमोशनल नजर आए। हालांकि सलमान की इमोशनल बातें भी लोगों का दिल नहीं पिघला पाई और दर्शक शो से किनारा करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के वायरल वीडियो से Salim के बयान का सच रिवील, ‘भाईजान’ जानवरों से करते हैं प्यार
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
1 hr agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
3 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
9 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines